May 2025 Wedding Dates: मई का महीना कई राशियों के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
May 2025 Wedding Dates: मई का महीना कई राशियों के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मायावी ग्रह राहु और केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। राहु मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं मई महीने के विवाह मुहूर्त की तिथियां-
मई महीने के विवाह मुहूर्त ( May 2025 Wedding Dates)
1 मई को वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाह का मुहूर्त है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।
5 मई को वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है।
6 मई को वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है.
8 मई को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है।
10 मई को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन स्वाति, चित्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है.
14 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है.
15 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है.
16 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है.
17 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है.
18 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन उत्तर भाद्रपद, रेवती नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है।
23 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है.
24 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है.
27 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन रेवती नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है.
28 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है.