Mahakumbh Special Trains: श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे ने भी महाकुंभ की पुख्ता तैयारियां की हैं। महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे 3000 स्पेशल ट्रेनों के साथ 13000 से ज्यादा ट्रेनें चला रहा है।
Mahakumbh Special Trains: प्रयागराज में आस्था का महापर्व महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो चुका है। अब तक करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ में करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे ने भी महाकुंभ की पुख्ता तैयारियां की हैं। महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे 3000 स्पेशल ट्रेनों के साथ 13000 से ज्यादा ट्रेनें चला रहा है। इसी कड़ी में आज यानी 19 फरवरी को महाकुंभ के लिए 49 स्पेशल ट्रेनें (Maha Kumbh Special Trains) चलेंगी। इन ट्रेनों का संचालन देश के अलग-अलग शहरों से किया जाएगा।
गौरतलब है कि स्पेशल ट्रेनों के अलावा भारतीय रेलवे ने मेला स्थल पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम भी किए हैं। आईआरसीटीसी ने जहां टेंट सिटी बनाई है, वहीं यूटीएस ऐप के जरिए ट्रेन के जनरल टिकट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी स्टेशनों के शेल्टर और वेटिंग रूम में रेलवे कर्मचारी मोबाइल टिकटिंग मशीन के जरिए यात्रियों को टिकट देंगे। 554 अनारक्षित टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं। महाकुंभ के दौरान देश के हर कोने से प्रयागराज को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 50 लंबी दूरी के शहरों से प्रयागराज के लिए आरक्षित ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
स्पेशल ट्रेन सूची
ट्रेन संख्या- 03410, प्रयागराज रामबाग मालदा टाउन, टाइम- 19:15
ट्रेन संख्या- 03219, पटना-प्रयागराज, टाइम- 14:25
ट्रेन संख्या- 03689, गया-प्रयागराज, टाइम- 02:20
ट्रेन संख्या- 09018, गया-वापी, टाइम- 22:00
ट्रेन संख्या- 01901, आगरा किला-सूबेदारगंज, टाइम- 06:31
ट्रेन संख्या- 01902, सूबेदारगंज-आगरा किला, टाइम- 14:30
ट्रेन संख्या- 04662, अमृतसर जंक्शन-फाफामऊ, टाइम- 20:10
ट्रेन संख्या- 04811, बाड़मेर-बरौनी जंक्शन, टाइम- 17:30
ट्रेन संख्या- 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद जंक्शन, टाइम- 13:00
ट्रेन संख्या- 04315, मौला अली-गया जंक्शन, टाइम- 17:50
ट्रेन संख्या- 07711, टाटानगर जंक्शन-टूंडला जंक्शन, टाइम- 20:55
ट्रेन संख्या- 02418, दिल्ली जंक्शन-सूबेदारगंज, टाइम- 09:30
ट्रेन संख्या- 04065, फाफामऊ-दिल्ली जंक्शन, टाइम- 23:30
ट्रेन संख्या- 04315, फाफामऊ-देहरादून, टाइम- 06:30
ट्रेन संख्या- 04526, बठिंडा जंक्शन-फाफामऊ, टाइम- 04:30
ट्रेन संख्या- 03032, भिण्ड-हावड़ा, टाइम- 03:30
ट्रेन संख्या- 03220, प्रयागराज-पटना, टाइम- 22:35
ट्रेन संख्या- 03690, प्रयागराज-गया, टाइम- 11:00
ट्रेन संख्या- 05560, टूंडला-सहरसा, टाइम- 11:20
ट्रेन संख्या- 04206, प्रयागराज-प्रयागराज संगम, टाइम- 14:15
ट्रेन संख्या- 04201, आलमनगर-प्रयागराज संगम, टाइम- 19:15
ट्रेन संख्या- 06603, बीना मालखेड़ी-कटनी मुड़वारा, टाइम- 14:00
ट्रेन संख्या- 08562, विशाखपट्टणम-गोरखपुर, टाइम- 22:20 यह भी पढ़ें- Gotra of Naga Sadhus : साधु-संत और नागा साधुओं का भी होता है गोत्र, जानिए कैसे करें पता
यह भी पढ़ें- Sadhu-Sant: साधु-संन्यासी बनने के पीछे होते हैं ग्रहों का हाथ, जानें क्या कहता है वैदिक शास्त्र