Mahakumbh 2025 Shahi Snan Muhurat : आज यानी कि 13 जनवरी, दिन सोमवार पौष पूर्णिमा से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। कल यानी 14 जनवरी दिन मंगलवार को मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान किया जाएगा। महाकुंभ में शाही स्नान करने के लिए एक शुभ मुहूर्त है।
Mahakumbh 2025 Shahi Snan Muhurat : आज यानी कि 13 जनवरी, दिन सोमवार पौष पूर्णिमा से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। कल यानी 14 जनवरी दिन मंगलवार को मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान किया जाएगा। महाकुंभ में शाही स्नान करने के लिए एक शुभ मुहूर्त है। महाकुंभ में पहला शाही स्नान महानिर्वाणी अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि महाकुंभ में शाही स्नान करने का शुभ मुहूर्त क्या है और कौन-कौन अखाड़ा किस समय शाही स्नान करेंगे। इसके साथ ही शाही स्नान करने के लिए कितने घंटे का समय मिलेगा। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
महाकुंभ में सबसे पहले कौन सा अखाड़ा करेगा शाही स्नान
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के साधु-संत शाही स्नान करेंगे। बता दें कि देश के चार प्रमुख स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। इन स्थानों पर अलग-अलग अखाड़ों के शाही स्नान करने का नियम बनाया गया है। ऐसे में प्रयागराज महाकुंभ में सबसे पहले महानिर्वाणी एवं अटल अखाड़े के साधु-संत पवित्र संगम में शाही स्नान करेंगे। इस अखाड़े के साधु-संत के शाही स्नान करने के बाद ही अन्य अखाड़ों के साधु-संत स्नान करेंगे।
जानें अलग-अलग अखाड़े का शाही स्नान करने का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, महाकुंभ प्रयागराज में पहला शाही स्नान की तिथि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होगा। मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान करने के लिए सबसे पहला शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। यानी पहला शाही स्नान महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के साधु-संतों को 40 मिनट का समय मिलेगा। इसके बाद ही अन्य अखाड़ों को शाही स्नान करने का समय मिलेगा। बता दें कि निरंजनी एवं आनंद अखाड़े के साधु-संतों को सुबह के 7 बजकर 5 मिनट से शाही स्नान करने का मौका मिलेगा। वहीं जूना व आवाहन और पंच अग्नि अखाड़े के साधु-संतों को सुबह के 8 बजे शाही स्नान करने का समय मिलेगा।
इसके साथ ही निर्मोही अखाड़ा का समय सुबह के 10 बजकर 40 मिनट पर स्नान करने का समय मिलेगा। दिगम्बर अखाड़े के साधु-संतों को स्नान करने का समय 11 बजकर 20 मिनट पर है। उसके बाद निर्वाणी अखाड़े के साधु-संत 12 बजकर 20 मिनट पर स्नान करेंगे। वहीं नया पंचायती अखाड़े के साधु संत 1 बजकर 15 मिनट पर स्नान करेंगे। उसके बाद बड़ा पंचायती अखाड़े के साधु संत 2 बजकर 20 मिनट पर स्नान करेंगे। अंत में निर्मल पंचायती अखाड़ा के साधु-संतों का शाही स्नान करने का समय 3 बजकर 40 मिनट पर है। बता दें कि कुल मिलाकर महाकुंभ में पहला शाही स्नान करने के लिए 9 घंटे 30 मिनट का समय तक रहेगा। यह भी पढ़ें- MahaKumbh 2025:महाकुंभ में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : आज से महाकुंभ का हुआ महाआगाज, डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु