Jyotish Mahakumbh Mahotsav : प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र सेक्टर- 2 में हो रहे अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव में उत्तर प्रदेश के उप मुखमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंच चुके हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत भव्य तरीके से किया गया है।
Jyotish Mahakumbh Mahotsav : प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र सेक्टर- 2 में हो रहे अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव में उत्तर प्रदेश के उप मुखमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंच चुके हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत भव्य तरीके से किया गया है।
महाकुंभ ज्योतिष महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने ख्याती ज्योतिषाचार्यों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।
बता दें कि ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ प्रयागराज के महापौर गेणश केसरवानी भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया अभिनंदन
सम्मान समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमर उजाला समूह को इस महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि ज्योतिषियों का महाकुंभ प्रयागराज की धरती पर हो रहा है और इतने बड़े-बड़े ज्योतिषी यहां आए हैं।
वर्ष 2025 में महाकुंभ के अवसर पर जो संयोग बना है, वह 144 साल बाद आया है। इसकी गणना ज्योतिषियों ने पंचांगों के माध्यम से की थी। यह संयोग अब 144 साल बाद ही आएगा। इस महाकुंभ में कल्पवासी कठोर अनुष्ठान करते हैं।
Trending Video
यहां सभी अखाड़ों के शिविर लगे हैं। संत परंपरा से जुड़े सभी संत यहां आए हैं। सभी का स्वागत है। तीसरा स्नान पर्व 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन होगा। दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यहां आए थे और कई योजनाओं का उद्घाटन किया था।
'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ की प्रेरणा अमर उजाला से मिली'
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमर उजाला ऐसे प्रयास करता रहता है। इनमें रक्तदान और मेधावी छात्रों को अवसर देने जैसी पहल शामिल हैं। मेधावी छात्रों के लिए अमर उजाला की पहल के बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार की योजना डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ की प्रेरणा मिली।
इसके तहत मेधावी छात्रों के घर और गांव तक पक्की सड़कें बनाई जाती हैं। अमर उजाला अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है। जीवनांजलि और माय ज्योतिष के जरिए अमर उजाला ने डिजिटल पर अपनी पहल को आगे बढ़ाया है। ज्योतिष सागर जितना गहरा है। जितना जानोगे, उतना कम है। भारतीय संस्कृति में ज्योतिष का बहुत महत्व है। अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव इसकी एक शुरुआत है।