Tulsi Puja: अगर आप रोजाना मां तुलसी की पूजा करते हैं और दीपक जलाते हैं तो क्या आपको पता है कि मां तुलसी के पास कौन से तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
Tulsi Puja Upay and Niyam: हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। इसे साक्षात् देवी लक्ष्मी (Devi Laxmi) का स्वरूप माना जाता है। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना बहुत शुभ होता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी के पास रोजाना दीपक जलाने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) प्रसन्न होती हैं और लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखती है। साथ ही लोगों का जीवन भी खुशहाली से भर देती हैं और जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है.
तुलसी के पास किस तेल का जलाएं दीपक?
तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय का शुद्ध घी देवताओं को अत्यंत प्रिय है। इसे जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
घी के बाद, तिल के तेल (विशेषकर काले तिल का तेल) का दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे शनि देव को प्रसन्न करने और पितृ दोषों को शांत करने के लिए भी उपयोग किया जाता है। हालांकि, तुलसी के लिए घी का दीपक ही सर्वाधिक प्रचलित और श्रेष्ठ माना जाता है।
क्या है मान्यता?
माना जाता है कि तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है। नियमित रूप से तुलसी के पास दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य और समृद्धि आती है।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करता है।
घी का दीपक जलाने से घर में शांति और सुख का माहौल बना रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।
धार्मिक मान्यता है कि घी और तिल के तेल के दीपक से निकलने वाला धुआं वायुमंडल को शुद्ध करता है, जिससे कीटाणु और जीवाणु नष्ट होते हैं, जो लोगों की सेहत के लिए भी लाभकारी है।
माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने और अपनी मनोकामना कहने से इच्छाएं पूरी होती हैं।
एकादशी और कार्तिक मास में तुलसी के पास घी का दीपक जलाने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Trending Video
दीपक जलाने का सही समय और दिशा
शाम के समय सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाना सबसे उत्तम माना जाता है। दीपक जलाते समय भगवान विष्णु और देवी तुलसी का ध्यान करें। दीपक हमेशा तुलसी के पौधे के सामने या उसके आस-पास किसी साफ-सुथरी जगह पर रखें। यदि आप तुलसी के पास दीपक जला रहे हैं, तो शुद्ध घी या तिल के तेल का ही उपयोग करें ताकि आपको पूजा का पूरा फल प्राप्त हो सके। ये भी पढ़ें - चातुर्मास में कौन संभालेगा दुनिया का कार्यभार, कैसे होगा जगत का संचालन?