Margashirsha Amavasya 2026 Date And Time: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, जरूरतमंदों को दान देने और पितरों के निमित्त तर्पण करने की परंपरा है। मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या या अगहन अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में क्या आपको पता है कि साल 2026 में मार्गशीर्ष अमावस्या किस दिन मनाई जाएगी और इस दिन स्नान-दान के लिए कौन सा समय शुभ रहेगा? आइए जानते हैं इसकी सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व।
कब है मार्गशीर्ष अमावस्या 2026?
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन अमावस्या तिथि का विशेष महत्व रहेगा। दिल्ली के समय के अनुसार, अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और 9 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर मार्गशीर्ष अमावस्या का स्नान, दान और पितरों से जुड़े धार्मिक कार्य 8 दिसंबर को किए जाएंगे।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना शुभ माना जाता है। दिल्ली के पंचांग के अनुसार, 8 दिसंबर को स्नान का शुभ समय सुबह 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वहीं, दान के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस दौरान जरूरतमंदों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।
स्नान और दान का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यदि किसी कारणवश नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, कंबल और जरूरत की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल दान करने की परंपरा है।
पितरों के लिए करें तर्पण
मार्गशीर्ष अमावस्या पितरों की शांति और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन पितरों के निमित्त जल अर्पित करके तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। मान्यता है कि अमावस्या पर पितरों का स्मरण करने और उनके लिए तर्पण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन पितरों के नाम से गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना भी पुण्यकारी माना जाता है।
भगवान विष्णु की पूजा का महत्व