विज्ञापन
Home  dharm  vat savitri 2025 donate these things on vat savitri fast you will get a lot of benefits

Vat Savitri 2025: वट सावित्री व्रत पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा बहुत लाभ

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Vat Savitri 2025: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत विशेष होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा।

वट सावित्री
Vat Savitri 2025: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत विशेष होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

वट सावित्री व्रत पर इन खास चीजों का करें ये दान ( Vat Savitri Par Kare In Cheejo Ka Daan) 

वस्त्र - वट सावित्री व्रत पर वस्त्रों का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन किसी जरूरतमंद महिला को वस्त्रों का दान कर सकती हैं। माना जाता है कि इससे पति की आयु लंबी होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

ऋतु फल - इस दिन ऋतु फल का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आप सुहागिन महिलाओं या किसी जरूरतमंद को ऋतु फल का दान कर सकती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

शृंगार की सामग्री - वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है, इसलिए इस दिन सौभाग्य से जुड़ी सामग्री जैसे - सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, चूड़ियां और बिंदी आदि का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

चावल - अनाज का दान हिंदू धर्म में हमेशा से ही पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में आप वट सावित्री व्रत के दिन चावल या अन्य किसी अनाज का दान कर सकती हैं। इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होगी और बरकत बनी रहेगी।

घी और तेल - घी और तेल का दान भी इस व्रत में शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मंदिर या जरूरतमंदों को घी और तेल दान कर सकती हैं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

धन - इस दिन धन का दान भी बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप क्षमता के अनुसार ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को दक्षिणा दे सकती हैं। ऐसा करने से व्रत पूर्ण माना जाता है और आर्थिक मुश्किलें दूर होती हैं।

दान करने का धार्मिक महत्व(Daan Karne Ka Dharmik Mahatav)


वट सावित्री व्रत पर दान करने का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। कहते हैं कि इस दिन किए गए दान से न केवल पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, बल्कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसलिए वट सावित्री व्रत पर अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करें।

Blue Sapphire Gemstone: क्या है नीलम रत्न का ज्योतिषीय महत्व, जानिए कब और कैसे करें धारण

Jyotish Mahakumbh 2025: अमर उजाला माय ज्योतिष जीवांजलि द्वारा 14 जून को दिल्ली में 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel