Jyotish Mahakumbh Mahotsav 2025: शनिवार, 14 जून 2025 को अमर उजाला और माय ज्योतिष, जीवांजलि द्वारा नई दिल्ली में 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है।
Jyotish Mahakumbh Mahotsav 2025: शनिवार, 14 जून 2025 को अमर उजाला और माय ज्योतिष, जीवांजलि द्वारा नई दिल्ली में 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के जाने-माने ज्योतिषी भाग लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। ज्योतिषी ज्योतिष और विज्ञान के बीच संबंध, इतिहास में छिपे ज्योतिष के रहस्य, भाग्य, ग्रह दशाएं, कुंडली, टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष जैसे कई विषयों पर चर्चा करेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होगी शामिल
उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समापन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। महाकुंभ में जाने-माने ज्योतिषी पंडित केए दुबे पद्मेश, पंडित लेखराज, अजय भांभी, जीडी वशिष्ठ, जय प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शास्त्री, रमेश सेमवाल, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, जय मदान और शैलेंद्र पांडे भाग लेंगे। 100 से अधिक ज्योतिषी भाग लेंगे।
100 से ज़्यादा ज्योतिषी एक साथ एक मंच पर
नितिशा मल्होत्रा, आनंद पांडे, अनुपम वी कपिल, पंकज खन्ना, प्रणय दास, मधुराज, मुकुल कौशिक, स्वाति सक्सैना, दामोदर बंसल, नीलम शर्मा, सुनीता जयसवाल, यज्ञव्रत शर्मा, खुशी, मयंक शर्मा, नितेश कुमार वशिष्ठ, राजीव तिवारी, सुरभि, शुभ्रा शुक्ला, मंजुला जैन, जासमी दोशी, प्रभाकर सिन्हा, शिल्पा सिंह, कविता चैतन्य, साई टंडन दास, अरुण बंसल, जय गोविंद शास्त्री, अंजना नायर सहित 100 से अधिक ज्योतिषी मौजूद रहे। सुमन कोहली ज्योतिष महाकुंभ में भाग लेंगी। श्रीकृपा जेम्स इसका प्रायोजक है।