विज्ञापन
Home  dharm  spirituality  jaya kishori spiritual and motivational session in lucknow on 4 july 2026 do registration for limited seats

Jaya Kishori Event: 4 जुलाई को लखनऊ में होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, जानें कार्यक्रम की पूरी जानकारी

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Jaya Kishori Event In Lucknow: अमर उजाला की 'जीवांजलि' श्रृंखला के तहत 4 जुलाई 2026 को लखनऊ में जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें वह 'विचारों से बदलाव तक' विषय पर अपने विचार रखेंगी।

लखनऊ में जया किशोरी काआध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र
Jaya Kishori Spiritual Event: लखनऊ में आध्यात्मिक और प्रेरणादायी विचारों को सुनने के इच्छुक लोगों के लिए एक विशेष अवसर आने वाला है। अगर आप जया किशोरी के विचारों को करीब से सुनना चाहते हैं तो यह आपके लिए खास अवसर हो सकता है। देश की प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आगामी 4 जुलाई (शनिवार) को लखनऊ में आयोजित होने वाले एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में शामिल होंगी। अमर उजाला की लोकप्रिय श्रृंखला 'जीवांजलि' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वह 'विचारों से बदलाव तक' विषय पर जीवन, संस्कार, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जुड़े अपने विचार साझा करेंगी।

शाम 5:30 बजे मालवीय सभागार में होगा आयोजन

इस विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मालवीय सभागार में शाम 5:30 बजे से होगा। इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सकारात्मक सोच, मानसिक सशक्तिकरण, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य रहेगा।
  • बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • सभागार में सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा।
  • इच्छुक प्रतिभागी को जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं और कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्थल पर पहुंचे।

'विचारों से बदलाव तक' विषय पर होगा विशेष संबोधन

इस कार्यक्रम में जया किशोरी जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगी। उनके संबोधन में सकारात्मक सोच, मानसिक शांति, आत्मविश्वास, आध्यात्मिक जीवन, भारतीय संस्कृति, तनावमुक्त जीवनशैली और आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाए रखने जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। श्रोताओं को उनके अनुभवों और प्रेरणादायी विचारों को सुनने का अवसर मिलेगा, जिनमें जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

क्यों खास है यह आयोजन

यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता और प्रेरणा का संगम माना जा रहा है। जया किशोरी अपने सहज और सरल विचारों के माध्यम से जीवन से जुड़े विषयों को प्रस्तुत करती हैं। यही कारण है कि उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस विशेष आयोजन में भी श्रोताओं को सकारात्मक विचारों, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रेरणादायी चर्चा सुनने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम: जीवांजलि – जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र
तिथि: 4 जुलाई 2026 (शनिवार)
समय: सायं 5:30 बजे
स्थान: मालवीय सभागार, लखनऊ
प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा
पंजीकरण: नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
संपर्क: 8858900080 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे) 

यह भी पढ़ें :-

Jaya Kishori Ji: कुछ परिस्थियों में चुप रहना ही है बेहतर, ऐसा क्यों कहती हैं जया किशोरी जी

Jaya Kishori Ji: जीवन में किससे करनी चाहिए दोस्ती? जया किशोरी जी ने बताई सच्चाई! 

Jaya Kishori Ji: जीवन में प्रेम करने की सही उम्र क्या है? जानें जया किशोरी जी ने क्या बताया 


धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel