Jaya Kishori Event In lucknow: जया किशोरी जी का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र 4 जुलाई 2026 को लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जीवन, संस्कार, भक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण से जुड़े प्रेरक विचार सुनने का अवसर मिलेगा।
Jaya Kishori Spiritual Event: अमर उजाला की लोकप्रिय आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी श्रृंखला ‘जीवांजलि’ के अंतर्गत 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को लखनऊ में एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी 'विचारों से बदलाव तक' विषय पर अपने प्रेरणादायी विचार साझा करेंगी।
यह कार्यक्रम सायं 5:30 बजे मालवीय सभागार, लखनऊ में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक चेतना, मानसिक सशक्तिकरण तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस विशेष आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के शामिल होने की संभावना है।
रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें
यदि आप इस प्रेरणादायी आध्यात्मिक सत्र में शामिल होना चाहते हैं, तो प्रवेश केवल ई-पास के माध्यम से ही मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए QR कोड को अपने मोबाइल के कैमरे या किसी भी QR Scanner ऐप से स्कैन करें।
QR स्कैन करने के बाद खुलने वाले रजिस्ट्रेशन लिंक पर अपनी आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करें। सफल पंजीकरण के बाद आपका ई-पास आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के व्हाट्सऐप पर भेज दिया जाएगा।
ध्यान रखें:
प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।
बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। इसलिए प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
कार्यक्रम में क्या होगा
इस विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र में जया किशोरी जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगी। उनके संबोधन में सकारात्मक सोच, मानसिक शांति, आत्मबल, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक जीवन, तनावमुक्त जीवनशैली तथा वर्तमान समय की चुनौतियों के बीच संतुलित जीवन जीने के सूत्रों पर विशेष चर्चा होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को जीवन को नई दिशा देने वाले प्रेरणादायी अनुभवों, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सकारात्मक विचारों को सुनने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम: जीवांजलि – जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र तिथि: 4 जुलाई 2026 (शनिवार) समय: सायं 5:30 बजे स्थान: मालवीय सभागार, लखनऊ प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा पंजीकरण: नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। संपर्क: 8858900080 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे)