Shukra Grah Ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह दैत्यों का गुरु माना गया है। इसके साथ ही इन्हें सुंदरता, प्रेम, धन, कला, सुख और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह भी माना जाता है।
Shukra Grah Ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह दैत्यों का गुरु माना गया है। इसके साथ ही इन्हें सुंदरता, प्रेम, धन, कला, सुख और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह भी माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, तो उसके जीवन में विवाह में देरी, वैवाहिक कलह, आर्थिक संकट, रोग या सुंदरता से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।
जब कोई भी ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को उसके संकेत मिलने लगते हैं, अगर आप इसे समझ लें तो आप इसका ज्योतिषीय उपाय करके शुक्र को ठीक कर सकते हैं और फिर उसका शुभ प्रभाव पा सकते हैं। आइए जानते हैं कमजोर शुक्र के 5 संकेत क्या हैं? इसके साथ ही जानेंगे कि शुक्र ग्रह को कुंडली में मजबूत करने के उपाय क्या हैं?
कमजोर शुक्र के 5 संकेत
शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति के भौतिक सुख और विलासिता की चीजों का अभाव रहता है।
खराब शुक्र के कारण वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ती है, तनाव के कारण परेशानियां पैदा होने लगती हैं। कलह की स्थिति बनती है।
शुक्र दोष के कारण प्रेम संबंधों में दूरियां पैदा होने लगती हैं। प्रेम जीवन में रोमांस खत्म होने लगता है और अलगाव की स्थिति भी बन सकती है।
खराब शुक्र व्यक्ति की सुंदरता पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। चेहरे की चमक खत्म हो सकती है। त्वचा संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
शुक्र दोष के कारण व्यक्ति गरीब हो सकता है। उसे आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या होगी। आर्थिक स्थिति खराब होगी।
शुक्र को मजबूत करने के उपाय
अगर आप जीवन में सुख, समृद्धि, आकर्षण और मधुर संबंध चाहते हैं तो शुक्र को मजबूत करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं शुक्र को मजबूत करने के उपाय।
शुक्रवार को व्रत रखें। हर शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद कपड़े पहनें। देवी लक्ष्मी की पूजा करें। खट्टी चीजों और नमक से परहेज करें।
शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्र के मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करें। शुक्रवार को इसका जाप करें। आप इसे रोजाना भी जाप कर सकते हैं। इस मंत्र का 108 बार जाप करें। जाप करते समय सफेद कपड़े पहनें।
शुक्रवार को सफेद कपड़े, चांदी, चावल, मिश्री, सुगंधित इत्र, सफेद फूल, दूध, दही, घी, सफेद कपड़े आदि का दान करें। शुक्रवार को कन्याओं को भोजन कराएं। इससे भी शुक्र दोष दूर होता है।
शुक्र का शुभ रत्न हीरा और उपरत्न ओपल है। आप ज्योतिषी से सलाह लेकर हीरा या ओपल पहन सकते हैं। इसे शुक्रवार के दिन अनामिका अंगुली में पहनें।
शुक्र एक ऐसा ग्रह है जिसे साफ-सफाई, सुंदरता और सुगंध पसंद है। ऐसे में आपको साफ-सुथरे और सुंदर कपड़े भी पहनने चाहिए। कपड़ों पर इत्र लगाएं। साफ-सफाई और सुंदरता का ख्याल रखें। ऐसा करने से शुक्र प्रसन्न होंगे और शुभ प्रभाव देंगे।
शुक्र के दोष को दूर करने के लिए व्यक्ति को हल्के रंग या सफेद कपड़े पहनने चाहिए। शुक्रवार के दिन इसे पहनना और भी शुभ होता है। यह भी पढ़ें- Dhan Ke Devta Kuber: धन-दौलत से भरा रहेगा घर, इन उपायों से करें कुबेर जी को प्रसन्न
यह भी पढ़ें- Washing Machine Vastu Tips: घर के किस दिशा में रखनी चाहिए वाशींग मशीन, जानिए आसान और कारगर उपाय