Dhan Ke Devta Kuber: आज के समय में हर किसी के मन में धन-संपत्ति कमाने की चाह है। और रहे भी क्यों न, क्योंकि यही तो जीवन का अहम हिस्सा हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर रहे।
Dhan Ke Devta Kuber: आज के समय में हर किसी के मन में धन-संपत्ति कमाने की चाह है। और रहे भी क्यों न, क्योंकि यही तो जीवन का अहम हिस्सा हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर रहे। सनातन धर्म में धन-संपत्ति के देवता कुबेर भगवान को माना जाता है। माना जाता है कि कुबेर जी की पूजा करके उन्हें सही स्थान पर स्थापित करने से धन की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। लेकिन सिर्फ पूजा-पाठ ही काफी नहीं है, यह भी जरूरी है कि घर में कुबेर जी की मूर्ति या तस्वीर सही दिशा में रखी जाए।
किस दिशा में रखें कुबेर जी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर जी को स्थापित करना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा कहा जाता है। इसे 'ईशान कोण' भी कहते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। इस दिशा में कुबेर जी की मूर्ति या तस्वीर रखने से धन में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि कुबेर जी की मूर्ति को मंदिर या उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। कई बार लोग गलती से इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से आर्थिक लाभ में कमी आ सकती है। इसलिए हमेशा सुनिश्चित करें कि मूर्ति घर की उत्तर दिशा में ही रखी जाए।
कुबेर देवता का महत्व और लाभ
सनातन धर्म में कुबेर भगवान को धन-दौलत का देवता माना गया है। मान्यता है कि जो जातक कुबेर देव की पूजा करते हैं उन्हें न केवल धन की प्राप्ति होती है, बल्कि आर्थिक संकटों से भी मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही साथ परिवार में खुशहाली, सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बनता है। कुबेर जी की पूजा करने से मनोबल भी बढ़ता है और काम में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है।
ध्यान रखें कि कुबेर जी की मूर्ति या तस्वीर साफ-सुथरी होनी चाहिए और उसे धूप, दीप या अन्य धार्मिक वस्तुओं से सजाया जाना चाहिए। यह भी जरूरी है कि पूजा के समय मन शुद्ध और आस्था से भरा हो। इससे देवता की कृपा लंबे समय तक बनी रहती है।
इसलिए अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो अपने घर में उत्तर दिशा में कुबेर जी की मूर्ति रखें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें। इससे न केवल आपके धन में वृद्धि होगी बल्कि आपके जीवन में सुख-शांति भी बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- Ashtavinayak Temple: अष्टविनायक मंदिर में आठ रूपों में विराजमान हैं गणपति बप्पा, दर्शन से पूरी होती है मुराद
यह भी पढ़ें- Skand Shashthi 2025: क्यों मनाई जाती है श्री स्कंद षष्ठी? जानें व्रत की पूजन विधि और महत्व