facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  shri krishna ne sishupal ki 100 galtiyan kyo maf ki thi janiye

Shri Krishna : श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियां क्यों माफ की थीं? जानिए पौराणिक कथा

jeevanjaliPublished by:
कोमल शर्मा
सार

Shri Krishna: हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, करुणा और न्याय का प्रतीक माना जाता है। उनकी लीलाएं आज भी लोगों को जीवन की महत्वपूर्ण सीख देती हैं। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण और चेदि नरेश शिशुपाल से जुड़ी एक ऐसी ही कथा मिलती है

Shri Krishna:
Shri Krishna: हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, करुणा और न्याय का प्रतीक माना जाता है। उनकी लीलाएं आज भी लोगों को जीवन की महत्वपूर्ण सीख देती हैं। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण और चेदि नरेश शिशुपाल से जुड़ी एक ऐसी ही कथा मिलती है जिसमें श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की एक-दो नहीं बल्कि 100 गलतियां माफ करने का वचन दिया था। आखिर भगवान कृष्ण ने ऐसा वचन क्यों दिया था? शिशुपाल कौन था और उसकी 100 गलतियों के बाद श्रीकृष्ण ने उसका वध क्यों किया? आइए जानते हैं इस रोचक पौराणिक कथा के बारे में।

 कौन था शिशुपाल?

पौराणिक कथाओं के अनुसार शिशुपाल चेदि देश के राजा दमघोष और रानी श्रुतश्रवा का पुत्र था। श्रुतश्रवा भगवान श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव की बहन थीं। इस रिश्ते से शिशुपाल श्रीकृष्ण का मौसेरा भाई था।कहा जाता है कि जब शिशुपाल का जन्म हुआ तब उसके तीन आंखें और चार हाथ थे। उसके जन्म के समय आकाशवाणी हुई कि जिस व्यक्ति की गोद में जाने पर इसके अतिरिक्त अंग गायब हो जाएंगे वही आगे चलकर इसका वध करेगा। यह सुनकर उसकी माता बहुत चिंतित हो गईं। उन्होंने कई लोगों की गोद में शिशुपाल को दिया लेकिन उसके अतिरिक्त अंग नहीं हटे। जब भगवान श्रीकृष्ण शिशुपाल को गोद में लेने पहुंचे तो उसकी दो भुजाएं और तीसरी आंख गायब हो गईं। यह देखकर उसकी माता समझ गईं कि श्रीकृष्ण ही उसके पुत्र की मृत्यु का कारण बनेंगे।

श्रीकृष्ण ने क्यों दिया 100 गलतियां माफ करने का वचन?

अपने पुत्र के भविष्य को लेकर चिंतित श्रुतश्रवा ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि वे शिशुपाल की जान न लें। उन्होंने श्रीकृष्ण से अपने बेटे के अपराधों को क्षमा करने का अनुरोध किया।माता की विनती सुनकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वचन दिया कि वे शिशुपाल की 100 गलतियां माफ करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिशुपाल 100 अपराधों की सीमा पार करेगा तो उसे उसके कर्मों का दंड अवश्य मिलेगा।इस तरह श्रीकृष्ण ने अपनी बुआ को दिया वचन निभाने का संकल्प लिया।

राजसूय यज्ञ में शिशुपाल ने किया भगवान कृष्ण का अपमान

महाभारत के अनुसार जब युधिष्ठिर ने राजसूय यज्ञ का आयोजन किया तब वहां अनेक राजा, ऋषि और महान योद्धा उपस्थित हुए। इस अवसर पर सबसे पहले किसका सम्मान किया जाए इस पर चर्चा हुई। भीष्म पितामह ने भगवान श्रीकृष्ण को सबसे श्रेष्ठ मानते हुए उन्हें अग्रपूजा देने का सुझाव दिया।यह बात शिशुपाल को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वह श्रीकृष्ण से पहले से ही द्वेष रखता था। उसने सभा में खड़े होकर भगवान कृष्ण का अपमान करना शुरू कर दिया। उसने उनके विरुद्ध कई अपमानजनक बातें कहीं और उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास किया।श्रीकृष्ण शांत रहकर उसकी बातें सुनते रहे क्योंकि वे अपनी बुआ को दिए गए वचन के अनुसार उसके 100 अपराध क्षमा कर रहे थे।

100 गलतियां पूरी होने पर श्रीकृष्ण ने किया वध

जब शिशुपाल ने अपमान की सारी सीमाएं पार कर दीं और उसके अपराध 100 की संख्या से आगे बढ़ गए तब भगवान श्रीकृष्ण ने उसे दंड देने का निर्णय लिया।उन्होंने अपना सुदर्शन चक्र चलाया जिससे शिशुपाल का सिर धड़ से अलग हो गया। इस तरह शिशुपाल का अंत हुआ।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिशुपाल के शरीर से निकली दिव्य ज्योति भगवान श्रीकृष्ण में समा गई। इसके पीछे एक और पौराणिक मान्यता है कि शिशुपाल पूर्व जन्म में भगवान विष्णु के द्वारपाल जय का अवतार था।
यह भी पढ़ें:- 

Lord Ganesha: गणेश जी के बड़े कानों का क्या है रहस्य? जानिए धार्मिक महत्व 

Lord Hanuman: हनुमान जी को चमेली का तेल क्यों चढ़ाते हैं? जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व और रहस्य  

Hanuman Ji Katha: हनुमान जी पर इंद्रदेव ने क्यों किया था प्रहार? जानें पौराणिक कथा 


(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषीय, पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।)

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel