विज्ञापन
Home  dharm  shani gochar these zodiac signs cautious for the next few days otherwise shani gochar have a deep impact

Shani Gochar: अगले कुछ दिन तक इन राशियों को रहना होगा सतर्क, वरना शनि गोचर का पड़ेगा गहरा असर

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल ग्रहों की संख्या 9 हैं जिसमें न्याय के देवता शनि ग्रह को माना गया है। बता दें कि शनि ग्रह 29 मार्च को अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन में गोचर कर जाएंगे।

Shani Gochar
Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल ग्रहों की संख्या 9 हैं जिसमें न्याय के देवता शनि ग्रह को माना गया है। बता दें कि शनि ग्रह 29 मार्च को अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर मीन में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि में न्याय के देवता शनि के प्रवेश करते ही 12 राशियों में कई राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। खासकर राशिचक्र की 4 राशियों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इन राशियों को हर कदम बहुत संभलकर रखना होगा। कौन-कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि पर साढ़ेसाती का दौर शुरू होगा। बता दें कि शनि के मीन राशि में गोचर के दौरान आपको किसी भी तरह का गैरकानूनी कार्य करने से बचना होगा। गलत लोगों की संगति में रहेंगे तो बड़ा नुकसान हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखना होगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर जल्दबाजी भी आपको भारी पड़ सकती है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए। 

सिंह राशि 

शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस भाव में शनि के होने से बेवजह की चिंताएं आपको हो सकती हैं। आपको ज्यादा सोच-विचार करने से इस दौरान मानसिक तनाव हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल बेहद संभलकर करना होगा। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। पैरों में दर्द से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। उपाय के तौर पर शनिवार के दिन छाया दान आपको करना चाहिए। 

कन्या राशि 

आपको शनि के मीन राशि में गोचर के दौरान बेहद सावधान रहना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी नोकझोंक भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती है। शनि की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर होगी इसलिए समाज के बीच भी आप गलत कारणों से चर्चित हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातकों को शनि देव के बीज मंत्र का जप करना चाहिए। 

धनु राशि 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए शनि का गोचर अपने करीबी संबंधों में खटास डालने वाला साबित हो सकता है। बता दें कि घर के लोगों के बीच तालमेल की कमी आपकी मानसिक परेशानियों का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर भी आपको सचेत रहना होगा। करियर के क्षेत्र में सहकर्मी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको हर कार्य को पूरी एकाग्रता के साथ करने की जरूरत होगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। उपाय के तौर पर इस राशि के जातकों को शिव जी की आराधना करनी चाहिए।
 
यह भी पढ़ें- Kashi Vishwanath Temple: कब और कौन करता है काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तर्षि आरती?

यह भी पढ़ें- Sheetla Ashtami 2025: शीतला अष्टमी में क्यों खाते हैं बासी खाना, यहां जानिए महत्व

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel