विज्ञापन
Home  dharm  saturn remedies all troubles removed with this miraculous remedy of shani dev you get blessings

Saturn Remedies : शनि देव के इस चमत्कारी उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, मिलेगा आशीर्वाद

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Saturn Remedies : शनि की पीड़ा व्यक्ति के जीवन को नारकीय बना देती है। शनि की महादशा हो या साढ़ेसाती, हर तरह से सक्रिय शनि जीवन में पीड़ा ही लाता है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है।

Saturn Remedies
Saturn Remedies : शनि की पीड़ा व्यक्ति के जीवन को नारकीय बना देती है। शनि की महादशा हो या साढ़ेसाती, हर तरह से सक्रिय शनि जीवन में पीड़ा ही लाता है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। अच्छे-बुरे कर्मों के आधार पर हमें पूर्व में किए गए हर कर्म की सजा देना शनिदेव का स्वभाव है। शनि की पीड़ा से बचने के लिए हमारे शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

शनि की पीड़ा से परेशान लोग: जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा, अंतर्दशा चल रही हो। शनि मेष राशि में हो। शनि की साढ़ेसाती या पनौती हो। ऐसे लोगों को शनि की पीड़ा से गुजरना पड़ता है। ऐसे लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ता है।

शनि शांति के उपाय: शनि की पीड़ा से बचने के लिए व्यक्ति को शनिदेव के तांत्रिक मंत्र का 23000 बार जाप करना चाहिए। इसके अलावा कुछ अन्य कारगर उपाय भी हैं, जिनका पालन करने से शनिदेव की पीड़ा से राहत मिलती है।

मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

शनिवार को सूर्योदय के बाद सरसों का तेल, काले कपड़े, साबुत उड़द, नीलम रत्न, लोहा, कुलथी, कस्तूरी और धन जोशी को दान करना चाहिए।

साफ, लोध, खस, लोबान, सुरमा, धामनी काले तिल, गोंद और सतकुसुम को पानी में मिलाकर स्नान करने से शनिदेव का प्रकोप कम होता है।

सरसों का तेल बोतल में भरकर तालाब या नदी के अंदर पानी में रखने से शनिदेव की पीड़ा दूर होती है।

शुक्रवार की रात को 800 ग्राम काले तिल पानी में भिगोकर रख दें। शनिवार की सुबह उन्हें पीसकर गुड़ मिलाकर 8 लड्डू बनाकर काले घोड़े को खिलाने से शनि की पीड़ा दूर होती है। यह उपाय शनिवार को किया जाता है।

किसी भी शनिवार को काले घोड़े के पैरों के नीचे की मिट्टी को ताबीज में भरकर काले कपड़े में सिलकर काले धागे की सहायता से गले या बाजू में बांधने से शनि की पीड़ा दूर होती है। 

शनि देव की परेशानियां खत्म होती हैं। घर के किसी अंधेरे कोने में लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें तांबे के सिक्के डालने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़ें- Mata Lakshmi: महिलाएं अपने घरों में भूलकर न करें गलतियां, वरना चली आती है कंगाली

यह भी पढ़ें- Beej Mantra: मंत्रों में सबसे शक्तिशाली होता है ये मंत्र, जानें ले इसके जाप करने के फायदे और अर्थ


 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel