facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  saint stories›  pandit pradeep mishra ji maharaj ne bataya shiv mandir mein roz chadhayein ek lota jal

Pandit Pradeep Mishra Ji: शिव के मंदिर में रोज चढ़ाएं एक लोटा जल, पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने बताया महत्व

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Shiva Worship: शिवलिंग पर चढ़ाया गया एक लोटा जल केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि भक्त की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। इसलिए प्रतिदिन कुछ समय भगवान शिव के लिए जरूर निकालना चाहिए। 

Pandit Pradeep Mishra Ji
Shivling Jalabhishek: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि भगवान शिव बहुत ही भोले हैं और सच्चे मन से की गई थोड़ी सी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं। यही वजह है कि शिव भक्त प्रतिदिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। सावन के महीने में ही नहीं, बल्कि साल के हर दिन भगवान शिव को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने अपनी कथा के माध्यम से शिवलिंग पर रोज एक लोटा जल चढ़ाने का महत्व समझाया है। उन्होंने बताया कि इंसान की सच्ची श्रद्धा और भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती।

पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने कथा में भगवान शिव और एक नर्तकी से जुड़ा प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को घड़दानि, त्रिकालदर्शी और भक्तों के कष्टों को दूर करने वाला कहा जाता है। एक प्रसंग में भगवान शिव ने एक नर्तकी को दर्शन दिए और उससे कहा कि वह चिंता क्यों करती है। जब वह उन्हें बाबा कहकर पुकारती है, तो फिर उसे किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस प्रसंग के माध्यम से समझाया गया कि भगवान शिव अपने भक्तों के दुख और परेशानियों को जानते हैं। जो भक्त सच्चे मन से उन्हें याद करता है, उसे कभी अकेला नहीं समझना चाहिए। भगवान शिव पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं खोता।

रोज एक लोटा जल चढ़ाने का महत्व

पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर एक लोटा जल अर्पित करता है, तो उसे भगवान शिव की कृपा पर विश्वास रखना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए किसी विशेष दिखावे या बहुत अधिक धन की आवश्यकता नहीं होती। श्रद्धा और सच्चे मन से किया गया जलाभिषेक ही सबसे महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को जल अर्पित करना मन को शांति देने और नकारात्मक विचारों से दूर रहने का एक माध्यम है। जब भक्त नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाता है, तो उसके मन में भक्ति और विश्वास की भावना मजबूत होती है। महाराज जी ने भाव के माध्यम से समझाया कि दुख की घड़ी में भगवान शिव अपने भक्त का सहारा बनते हैं।

अंत समय में काम आती है भक्ति

कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने जीवन की एक बड़ी सच्चाई की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने बैंक खाते में कितना पैसा है, कितने बंगले हैं, कितनी गाड़ियां हैं और कितनी जमीन-जायदाद है, यह सब मालूम रहता है। लेकिन उसे यह नहीं पता होता कि उसके जीवन में कितनी सांसें शेष हैं। इंसान पूरी जिंदगी धन-दौलत और सुख-सुविधाएं जुटाने में लगा रहता है। वह भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाता है, लेकिन जीवन कितना लंबा है, इसका किसी को पता नहीं होता। मृत्यु के समय न तो बंगले काम आते हैं और न ही गाड़ी या जमीन-जायदाद साथ जाती है।

मुश्किल समय में याद आती है भगवान की भक्ति

महाराज जी ने कथा के माध्यम से समझाया कि जीवन के अंतिम समय में जब डॉक्टर भी कह देता है कि अब उसके हाथ में कुछ नहीं है, तब इंसान को भगवान की याद आती है। ऐसे समय में सांसारिक संपत्ति उसके काम नहीं आती। इसलिए जीवन रहते हुए भगवान की भक्ति करनी चाहिए। शिवलिंग पर चढ़ाया गया एक लोटा जल केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि भक्त की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। इसलिए प्रतिदिन कुछ समय भगवान शिव के लिए जरूर निकालना चाहिए। सच्चे मन से की गई पूजा, सेवा और भक्ति इंसान को मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मकता प्रदान कर सकती है। हर भक्त को भगवान शिव पर विश्वास रखते हुए अपने कर्म करते रहना चाहिए। 

ये भी पढ़ें -  भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर ही क्यों करते हैं शयन? जानिए इसका रहस्य

पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज
जानिए गुरूजी के बारे मेंपंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel