facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  saint stories›  rasraj ji maharaj ne bataya aaj ke yuvaon mein kahan se hua bhakti ka uday

Rasraj Ji Maharaj: आज का युवाओं में कहां से हुआ भक्ति का उदय, जानिए रसराज जी महाराज ने क्या बताया

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Youth and Spirituality: आज के युवा भजन-कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़ रहे हैं। यह बदलाव केवल धार्मिक जागरूकता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति बढ़ते सम्मान को भी दर्शाता है। 
 

Rasraj Ji Maharaj
Importance of Devotion: आज के समय में युवाओं के बीच भक्ति और अध्यात्म के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। पहले जहां धार्मिक कार्यक्रमों और भजन-कीर्तन में बुजुर्गों की भागीदारी अधिक देखने को मिलती थी, वहीं अब युवा भी भगवान की भक्ति में खूब रुचि ले रहे हैं। मंदिरों में दर्शन करना, भजन गाना, धार्मिक आयोजनों में शामिल होना और भगवान के नाम पर झूमकर नाचना युवाओं की दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है। इस बदलाव को लेकर रसराज जी महाराज ने भक्ति के महत्व और हमारी पुरानी परंपराओं से इसके जुड़ाव के बारे में बताया है।

रसराज जी महाराज के अनुसार, आज जब युवा भक्ति में मगन होकर नाचते और भजन गाते हैं तो यह केवल मनोरंजन नहीं होता, बल्कि इसके पीछे भगवान के प्रति उनका प्रेम और जुड़ाव होता है। युवा भक्ति के माध्यम से भगवान को अपने करीब महसूस करने लगे हैं। उनके लिए भजन-कीर्तन केवल धार्मिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है।

महाराज जी बताते हैं कि कई युवाओं को अगर किसी दिन सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ सुनने को नहीं मिलता तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे दिन में कुछ अधूरा रह गया हो। यह बदलाव बताता है कि भक्ति धीरे-धीरे युवाओं के जीवन में अपनी जगह बना रही है। भगवान के नाम का स्मरण और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होना उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ रहा है।

बुजुर्गों के जीवन से जुड़ी रही है भक्ति की परंपरा

रसराज जी महाराज ने बताया कि अगर हम अपने घर के बुजुर्गों और पूर्वजों के जीवन को देखें तो पाएंगे कि उनके जीवन की शुरुआत भी धार्मिक गतिविधियों से ही होती थी। पहले के समय में घरों में रामचरितमानस का पाठ होना सामान्य बात थी। लोग नियमित रूप से मंदिर जाते थे और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते थे। कई घरों में सुबह भगवान का नाम लेकर दिन की शुरुआत की जाती थी। लोग भगवान शिव का अभिषेक करते थे, जल चढ़ाते थे और राम नाम का जाप करते थे। इसके अलावा हनुमान चालीसा और अन्य धार्मिक स्तोत्रों का पाठ भी दैनिक जीवन का हिस्सा हुआ करता था। इस तरह भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं थी, बल्कि परिवार और समाज की जीवनशैली से जुड़ी हुई थी।

बीच में टूट गई थी भक्ति की कनेक्टिविटी

महाराज जी के अनुसार, समय के साथ हमारी जीवनशैली में कई बदलाव आए। आधुनिकता, व्यस्त दिनचर्या और दूसरी प्राथमिकताओं के कारण नई पीढ़ी का धार्मिक परंपराओं से जुड़ाव कुछ कम हो गया था। इस वजह से पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी तक भक्ति और संस्कारों की जो कड़ी लगातार आगे बढ़नी चाहिए थी, उसमें कहीं न कहीं दूरी आ गई। हालांकि, अब युवाओं में भक्ति के प्रति बढ़ता उत्साह इस बात का संकेत है कि वह पुराना जुड़ाव फिर से मजबूत हो रहा है। युवा दोबारा अपने धार्मिक संस्कारों और परंपराओं की ओर लौट रहे हैं।

हमारी संस्कृति का हिस्सा है भक्ति 

रसराज जी महाराज ने समझाया कि युवाओं में भक्ति का बढ़ना कोई नई शुरुआत नहीं है। यह हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है, जो कुछ समय के लिए पीछे छूट गया था। अब वही परंपरा नए रूप में फिर से उभर रही है। आज के युवा भजन-कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़ रहे हैं। यह बदलाव केवल धार्मिक जागरूकता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति बढ़ते सम्मान को भी दर्शाता है। भक्ति के माध्यम से युवा अपनी परंपराओं को समझ रहे हैं और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर ही क्यों करते हैं शयन? जानिए इसका रहस्य

रसराज जी महाराज
जानिए गुरूजी के बारे मेंरसराज जी महाराज

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel