Gaay Ko RotI Khilane Ke Niayam: सनातन धर्म में गाय को परब्रह्म का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में सभी 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। गाय की सेवा मात्र से सभी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और हर संकट को दूर कर देते हैं।
Gaay Ko RotI Khilane Ke Niayam: सनातन धर्म में गाय को परब्रह्म का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में सभी 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। गाय की सेवा मात्र से सभी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और हर संकट को दूर कर देते हैं। गाय की सेवा करने से घर में खुशियां आती हैं और आप धन-धान्य से समृद्ध हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार गाय को रोटी खिलाने मात्र से दुख और दरिद्रता दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। गाय की सेवा करने से संकट टलते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी की कुंडली में कोई बड़ा दोष है, उसके ग्रह प्रतिकूल हैं या वह किसी संकट में है तो गाय की सेवा करने से हर तरह की बुरी परिस्थिति टल जाती है और देवी-देवता उसकी रक्षा करते हैं। यही वजह है कि हिंदू धर्म में बड़े-बुजुर्ग और संत गाय की सेवा करने को कहते हैं। हमारे घरों में गाय भी पाली जाती है।
गाय को रोटी खिलाने मिटते हैं संकट ( Gaay Ko RoTI Khilane Se Mitte Hai Sankat)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप सही समय पर गाय को सिर्फ एक रोटी खिलाते हैं तो आपको उसका फल मिलता है। सभी तरह के संकट मिट जाते हैं और सुख-शांति आती है। हिंदू धर्म के अनुसार पूरे दिन में एक खास मुहूर्त में गाय को रोटी खिलानी चाहिए। अगर आप इस मुहूर्त में गाय को रोटी खिलाते हैं तो चाहे कोई भी समस्या हो उसका समाधान हो जाता है। आइए जानते हैं गाय को रोटी खिलाने का सही समय..
गाय को रोटी खिलाने का सही समय ( Gaay Ko Roti Khilane Ka Sahi Samay)
1. राहु खराब होने पर जीवन में दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। संतान सुख नहीं मिलता और परिवार में परेशानियां आती रहती हैं। दरिद्रता पीछा नहीं छोड़ती। ऐसी स्थिति में दोपहर 12 बजे 7 अलग-अलग तरह के अनाज पीसकर उसकी रोटी या जौ और ज्वार के आटे की रोटी काली गाय को खिलाएं।
2. गौशाला से किसी एक गाय की जिम्मेदारी लेने से कई तरह के संकट मिट जाते हैं।
3. अगर कुंडली में सूर्य कमजोर है तो रोजाना गाय को साबुत गेहूं खिलाएं, इससे आपका सूर्य मजबूत होगा और बाकी 9 ग्रहों की स्थिति भी अच्छी होगी।
4. सुबह-सुबह गाय के दूध से बना मक्खन खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है। इससे राहु और शनि के कारण कमजोर हुआ चंद्रमा अशुभ फल नहीं देता।
5. अगर आपका चंद्रमा कमजोर है तो रात को सोने से पहले गाय का गुनगुना दूध पिएं और सुबह गाय के दूध से बना मक्खन खाएं।
6. अगर बृहस्पति की स्थिति खराब या कमजोर है तो गाय की सेवा और दर्शन मात्र से ही वह मजबूत हो जाता है।
7. अगर कुंडली में शनि अशुभ है या साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो काले तिल या उड़द को पीसकर गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बनाएं और गाय को खिलाएं।