facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  festivals  akshaya tritiya mantra 2025 significance upay auspicious time to buy gold on akshaya tritiya

Akshaya Tritiya Mantra 2025: अक्षय तृतीया पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Akshaya Tritiya Upay: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 30 अप्रैल को मनाया जाएगा।

Akshaya Tritiya 2025 Upay
Akshaya Tritiya 2025 Upay: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किया जाता है, उसका अक्षय फल मिलता है। यही वजह है कि इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है। यह दिन इतना शुभ होता है कि स्वयं भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर के सामने इसकी महिमा का वर्णन किया था। अक्षय तृतीया का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा को शुभ माना जाता है। इस दिन लोग देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। जानिए देवी लक्ष्मी के इन मंत्रों के बारे में।

अक्षय तृतीया पर करें इस मंत्र का जाप

1. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः ।।

2. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥ 

3. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥ 

4. सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॥ 

5. दानेन भुतानि वशीभवन्ति दानेन वैराण्यपि यान्ति नाशम्। परोऽपि बन्धुत्वमुपैति दानैर्दान हि सर्वव्यसनानि हन्ति॥ 

6. गौरवं प्राप्यते दानात न तु वित्तस्य संचयात् । स्थितिः उच्चैः पयोदानां पयोधीनाम अधः स्थितिः ॥

7.ॐ आध्य लक्ष्म्यै नम:
 
8. ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम:
 
9. ॐ सौभाग्य लक्ष्म्यै नम:
 
10. ॐ अमृत लक्ष्म्यै नम:

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel