facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  vrat  vaishakh pradosh vrat 2025 during shukra pradosh vrat perform abhishek of lord shiva according to the zodiac

Vaishakh Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत में राशि अनुसार करें शिव जी का अभिषेक, कृपा बरसेगी अपरंपार

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Vaishakh Pradosh Vrat 2025:  शुक्र प्रदोष व्रत 25 अप्रैल 2025 को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाएगा। वंश वृद्धि के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Vaishakh Pradosh Vrat 2025
Vaishakh Pradosh Vrat 2025:  शुक्र प्रदोष व्रत 25 अप्रैल 2025 को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाएगा। वंश वृद्धि के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इसके प्रभाव और गणपति जी-शिव के आशीर्वाद से निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है।

जो लोग राहु-केतु के अशुभ प्रभाव या अन्य ग्रह दोषों के कारण आर्थिक, मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें शुक्र प्रदोष व्रत में राशि के अनुसार विशेष उपाय करने चाहिए, इससे पुण्य लाभ मिलता है।

शुक्र प्रदोष व्रत 2025 राशि के अनुसार उपाय

मेष राशि -

25 अप्रैल 2025 को शुक्र प्रदोष व्रत के दिन मेष राशि के जातकों को जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को लाल फूल अर्पित करें। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि -

शुक्र प्रदोष व्रत पर वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव को दूध, जनेऊ चढ़ाना चाहिए और सफेद चंदन से तिलक करना चाहिए। यह उपाय धन वृद्धि के मार्ग खोलता है।

मिथुन राशि -

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग पर हरी घास, बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि -

कर्क राशि के जातकों को प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को अबीर चढ़ाना चाहिए और राहगीरों में खीर बांटनी चाहिए, ऐसा करने से विजय की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि -

प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को गुड़ का भोग लगाएं। चिक्की का दान करें। यह उपाय नौकरी में लाभ देता है।

कन्या राशि -

भगवान शिव का गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। यह उपाय घर में हो रहे क्लेशों का नाश करता है। परिवार में एकता लाता है।

तुला राशि -

शुक्र प्रदोष पर तुला राशि के जातकों को भगवान शंकर को दही, शहद, सफेद चंदन, श्रीखंड, गंगाजल आदि अर्पित करते हुए मन में ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि -

वृश्चिक राशि के जातकों को इस व्रत के दिन प्रदोष काल में माता पार्वती और शिवलिंग पर 7 बार लाल धागा लपेटना चाहिए। इससे विवाह के योग बनते हैं।

धनु राशि -

धनु राशि के जातकों को केसर मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करना चाहिए। सुख-समृद्धि के लिए यह उपाय बहुत कारगर है।

मकर और कुंभ राशि:

आपके लिए ॐ होम ॐ जूं स: मंत्र उपयोगी है। आपको शिवलिंग पर नीले फूल, शमी के पत्ते, बेल के पत्ते, भांग, उड़द की मिठाई आदि चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि -

मीन राशि के जातकों को इस दिन भगवान शिव को नागकेसर चढ़ाना चाहिए और ॐ नमः शिवाय गुरु देवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। यह उपाय कुंडली में विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel