विज्ञापन
Home  dharm  ram navami 2025 special remedies do these special remedies on ram navami every wish be fulfilled

Ram Navami 2025 Khas Upay: रामनवमी पर जरूर करें ये खास उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Ram Navami 2025 Khas Upay: राम नवमी 6 अप्रैल 2025 यानी आज दिन रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी भी है, जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा का प्रावधान है। दरअसल, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पवित्र तिथियों में से एक माना जाता है।

Ram Navami 2025 Khas Upay
Ram Navami 2025 Khas Upay: राम नवमी 6 अप्रैल 2025 यानी आज दिन रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी भी है, जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा का प्रावधान है। दरअसल, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पवित्र तिथियों में से एक माना जाता है। इसी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, जिसे राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। रामलला के जन्मोत्सव की खुशी में पूजा-अर्चना के साथ ही देशभर में शोभा यात्राएं भी निकाली जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन कौन से खास उपाय करने चाहिए।

भगवान श्री राम का पूजा मुहूर्त

देशभर में श्री राम जन्मोत्सव यानी रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। आज दोपहर 12 बजे रामलला के माथे पर सूर्य तिलक किया जाएगा। उससे पहले रामलला को जल चढ़ाया जा रहा है और पूजा-अर्चना की जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज रामनवमी पर भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक रहेगा।

रामनवमी पर करें ये खास उपाय

अगर आपकी शादी में देरी हो रही है या कोई बाधा आ रही है तो श्री राम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन चढ़ाएं।

अगर आप लंबे समय से बीमारियों से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पुत्र प्राप्ति के लिए आप नारियल को लाल कपड़े में बांधकर माता सीता के चरणों में चढ़ाएं। इसके बाद 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें।

धन-समृद्धि के लिए रामनवमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर 11 दीपक जलाएं और श्री राम दरबार की पूजा करें।

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2025: तीन शुभ योग में रामलला का जन्मोत्सव, दोपहर 12 बजे होगा सूर्य तिलक

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2025: रामनवमी के दिन सोने का मुकुट धारण करेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे राजसी वस्त्र

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel