विज्ञापन
Home  dharm  puja path what benefits of lighting a lamp on belpatra in front of shivaling know here

Puja-Path: शिवलिंग के सामने बेलपत्र पर दीपक जलाने के क्या है लाभ, जानिए यहां...

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Puja-Path: बेलपत्र पर दीपक जलाकर शिवलिंग के सामने रखने से आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है, नकारात्मकता दूर होती है और शिव की कृपा से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए इन्हें बेलपत्र अर्पित किया जाता है।

Puja-Path
Puja-Path: बेलपत्र पर दीपक जलाकर शिवलिंग के सामने रखने से आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है, नकारात्मकता दूर होती है और शिव की कृपा से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए इन्हें बेलपत्र अर्पित किया जाता है। जो जातक सोमवार के दिन भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही साथ उन पर भगवान शिव का आशीर्वाद भी बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिवलिंग के सामने बेलपत्र पर दीपक जलाने का बहुत ही ज्यादा महत्व है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि बेलपत्र पर दीपक जलाने से क्या-क्या लाभ मिलता है।

भगवान शिव को प्रिय है बेलपत्र

शिवपुराण के अनुसार बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है और इस पर दीपक जलाने से पूजा पूर्ण होती है। इससे भक्त की भक्ति शीघ्र भगवान तक पहुंचती है और वह उनकी विशेष कृपा का पात्र बनता है।

अज्ञानता के अंधकार को करती है दूर

दीपक की रोशनी अज्ञानता के अंधकार को दूर करती है। जब इसे बेलपत्र पर रखकर शिवलिंग के सामने जलाया जाता है तो यह ब्रह्मांडीय ऊर्जा को आकर्षित करता है और ध्यान की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

भक्त को मिलता है आध्यात्मिक ऊर्जा

दीपक जलाना अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। जब यह तत्व पृथ्वी तत्व (बेलपत्र) के साथ मिलता है तो पांच तत्वों का संतुलन बनता है, जिससे भक्त को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है और ध्यान गहरा होता है।

पितृ दोष और कालसर्प दोष का प्रभाव होता है कम

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बेलपत्र पर दीपक जलाने से व्यक्ति को पितृ दोष से मु्क्ति मिल जाती है। इसके साथ ही कुंडली में कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है, क्योंकि इससे पवित्रता और दिव्यता दोनों बढ़ती है और शिव प्रसन्न होते हैं।

घर की दरिद्रता होती है दूर

तंत्र साधना में भी बेलपत्र और दीपक के संयुक्त प्रभाव का उल्लेख किया गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर या पूजा स्थल में सुरक्षा कवच बनता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शिवलिंग के सामने इस तरह दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे दरिद्रता, बीमारी और कलह जैसे दोष दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें- Jwalamukhi Temple Mystery: हिमाचल प्रदेश का बेहद रहस्यमयी मंदिर, जहां गिरी थी माता सती की जीभ!

यह भी पढ़ें- Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व क्या है? जानिए

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel