विज्ञापन
Home  dharm  pradosh vrat 2025 donating these things on day brings blessings of lord shiva

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का दान करने से भोलेनाथ का मिलता है आशीर्वाद

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Pradosh Vrat 2025: माघ मास का दूसरा प्रदोष व्रत रविवार को पड़ रहा है, जिस कारण इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जा रहा है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष स्थान है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Pradosh Vrat 2025
Pradosh Vrat 2025: माघ मास का दूसरा प्रदोष व्रत रविवार को पड़ रहा है, जिस कारण इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जा रहा है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष स्थान है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में जो व्यक्ति इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करता है, उसे मनचाहा फल मिलता है। साथ ही घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और दान-पुण्य भी करते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि प्रदोष व्रत वाले दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 फरवरी को शाम 07.25 बजे से शुरू होगी, जो 10 फरवरी को शाम 6.57 बजे तक रहेगी। चूंकि प्रदोष काल में शाम की पूजा का महत्व होता है, इसलिए प्रदोष व्रत 9 फरवरी को रखा जाएगा। इस दिन शिव पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7.00 बजे से रात 8.42 बजे तक है।

अनाज का दान

जब भी रविवार को प्रदोष व्रत पड़ता है तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को गरीबों को अनाज दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर के अन्न भंडार भरे रहते हैं। अगर व्यक्ति इस दिन चावल, गेहूं, दाल आदि का दान करता है तो यह बहुत शुभ होगा।

मिठाई का दान करें

माना जाता है कि भोलेनाथ को सफेद मिठाई बहुत पसंद है। ऐसे में अगर आप पूजा के बाद जरूरतमंदों को सफेद मिठाई दान करते हैं तो भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे और मनचाहा फल देंगे। साथ ही पैसों की कमी भी नहीं होगी।

पौधों का दान

अगर आप ग्रह दोष की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको रवि प्रदोष के दिन किसी को पौधा जरूर दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियां लौट आएंगी और ग्रह दोष भी नष्ट हो जाएगा।

कपड़ों का दान

रवि प्रदोष के दिन व्यक्ति को कपड़ों का दान जरूर करना चाहिए। इससे उसके जीवन में सौभाग्य वापस आता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- Dwijapriya Sankashti Chaturthi:  फाल्गुन मास की द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 2025 की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

यह भी पढ़ें- Bhagwan Ganesh ji Ka Bhajan: गौंरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel