Pradosh Vrat 2025 Daan:वैदिक पंचांग के अनुसार रविवार, 09 फरवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस पावन अवसर पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
Pradosh Vrat 2025 Daan:वैदिक पंचांग के अनुसार रविवार, 09 फरवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस पावन अवसर पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही शिव-शक्ति के लिए व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियां आती हैं। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। अगर आप भी शिव-शक्ति की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो प्रदोष व्रत के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद राशि के अनुसार इन चीजों का दान करें।
राशि के अनुसार दान Pradosh Vrat 2025 Daan:
मेष राशि के लोगों को रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद सेब, चुकंदर और मूंगफली का दान करना चाहिए।
वृष राशि के लोगों को रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय रबड़ी और सफेद तिल का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अमरूद, साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करना चाहिए।
कर्क राशि के जातकों को रवि प्रदोष व्रत के दिन दूध, दही, पोहा और चीनी का दान करना चाहिए।
सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रवि प्रदोष व्रत के दिन चावल और आटे का दान करना चाहिए।
कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रवि प्रदोष व्रत के दिन तुलसी का पौधा दान करना चाहिए।
तुला राशि के जातकों को मनचाहा वरदान पाने के लिए रवि प्रदोष व्रत के दिन सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए।
वृश्चिक राशि के जातकों को रवि प्रदोष व्रत के दिन मसूर की दाल और गुड़ का दान करना चाहिए।
धनु राशि के जातकों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मक्का, बेसन, चने की दाल का दान करना चाहिए।
मकर राशि के जातकों को महादेव की कृपा पाने के लिए काला कंबल और काले तिल का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों को रवि प्रदोष व्रत के दिन काले कपड़े, उड़द की दाल और काले तिल का दान करना चाहिए।
मीन राशि के लोगों को रवि प्रदोष व्रत के दिन सरसों, पके केले और बेसन के लड्डू दान करने चाहिए।