विज्ञापन
Home  dharm  never marry such a girl do not marry these girls by mistake otherwise there will be destruction in the house

Never Marry Such A Girl: इन लड़कियों के साथ भूलकर न करें शादी, वरना घर में आ जाएगी बर्बादी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Never Marry Such A Girl: आचार्य चाणक्य एक राजनीतिक विद्वान थे। इसके साथ ही आचार्य चाणक्य जीवन जीने की कला, रिश्तों की समझ और मानवीय व्यवहार पर भी कई सारी गहरी बातें कही हैं।

Never Marry Such A Girl
Never Marry Such A Girl: आचार्य चाणक्य एक राजनीतिक विद्वान थे। इसके साथ ही आचार्य चाणक्य जीवन जीने की कला, रिश्तों की समझ और मानवीय व्यवहार पर भी कई सारी गहरी बातें कही हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी प्राचीन काल में थीं। खासकर जब बात विवाह जैसे महत्वपूर्ण मामले की हो, तो उन्होंने कई स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। आचार्य चाणक्य का मानना था कि एक अच्छा जीवनसाथी ही जीवन को खुशहाल बनाता है और गलत चुनाव आजीवन दुख का कारण बन सकता है।

उन्होंने कुछ ऐसे गुणों वाली स्त्रियों का जिक्र किया है, जिनसे विवाह करने से बचना चाहिए। आज के समय में जहां लोग अक्सर भावनाओं, रूप-रंग या सामाजिक स्थिति के आधार पर ही जीवनसाथी चुनते हैं, ऐसे में चाणक्य की यह नीति एक चेतावनी की तरह है। 

उन्होंने वैवाहिक जीवन में सामंजस्य को जीवन में शांति, सम्मान और खुशी के लिए सबसे जरूरी बताया है। विवाह सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो संस्कारों और विचारों का मिलन होता है और अगर यह मिलन गलत हो जाए, तो जीवन भर पछताना पड़ सकता है। 

सिर्फ खूबसूरती देखकर शादी न करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई लड़की बहुत खूबसूरत है लेकिन उसका स्वभाव अच्छा नहीं है तो उससे शादी नहीं करनी चाहिए। खूबसूरती तो समय के साथ कम हो जाती है लेकिन अगर उसका व्यवहार और सोच अच्छी नहीं है तो वह घर की खुशियां छीन लेती है।

घमंडी लड़की से दूरी बनाए रखें

Never Marry Such A Girl
अगर कोई लड़की हमेशा खुद को सबसे बेहतर समझती है, दूसरों का सम्मान नहीं करती, घरवालों की बात नहीं मानती तो ऐसे स्वभाव वाली लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसी शादी में प्यार और शांति नहीं रहती।

बहुत बहस करने वाली लड़की

अगर कोई लड़की हर बात पर बहस करती है, हर बात पर नकारात्मक जवाब देती है या हर छोटी-छोटी बात पर लड़ती है तो ऐसी शादी में हर दिन झगड़े होंगे। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे स्वभाव वाली लड़की से शादी करने से बचना चाहिए।

खर्चीली या दिखावटी लड़की से शादी न करें

अगर कोई लड़की हमेशा महंगे कपड़े, मेकअप, गहने और ब्रांडेड चीजों के पीछे भागती रहती है और उसे पैसे बचाने की आदत नहीं है, तो वह घर चलाने में दिक्कतें खड़ी कर सकती है। ऐसी लड़की की सोच सिर्फ दिखावा करने की होती है, जिम्मेदारियां निभाने की नहीं। ऐसी महिला पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को नहीं समझती और अपने पति को आर्थिक संकट में डाल सकती है।

चरित्रहीन या बात-बात पर झूठ बोलने वाली महिला

चाणक्य नीति में सबसे ज्यादा जोर चरित्र पर दिया गया है। उनका कहना है कि अगर किसी महिला का स्वभाव धोखा देना, छल करना या झूठ बोलना है, तो उससे शादी करके पुरुष को अपने जीवन में सिर्फ विश्वासघात और तनाव ही मिलेगा।

घर और परिवार में दिलचस्पी न दिखाने वाले


 
Never Marry Such A Girl
अगर कोई लड़की हमेशा घर से बाहर जाने, पार्टियों और सोशल मीडिया जैसी चीजों में दिलचस्पी रखती है और परिवार की जिम्मेदारी नहीं समझती है, तो वह शादी के बाद अपने पति और उसके परिवार को समय नहीं दे पाएगी। चाणक्य ने कहा है कि ऐसी सोच गलत है।

ईर्ष्या और बुराई करने वाले

अगर कोई लड़की हमेशा दूसरों की बुराई करती हो, किसी की तरक्की देखकर परेशान हो जाती हो, रिश्तेदारों की बुराई करती हो, तो ऐसे नकारात्मक स्वभाव वाली लड़की से शादी करने से घर का माहौल खराब होता है। ऐसा स्वभाव शादीशुदा जिंदगी को दुखी बना सकता है।

यह भी पढ़ें- Rakshabandhan 2025: इस साल कब है रक्षाबंधन, जानें शुभ तिथि, समय, इतिहास और महत्व

यह भी पढ़ें- Marriage Remedies: मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए कर लें ये चमत्कारी उपाय, सात जन्मों का बंध जाएगा बंधन

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel