विज्ञापन
Home  dharm  marriage remedies do these miraculous remedies to get the desired life partner bond will be for seven lives

Marriage Remedies: मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए कर लें ये चमत्कारी उपाय, सात जन्मों का बंध जाएगा बंधन

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Astrology Remedies for Marriage: यदि आप भी अपने जीवन में बेहतर साथी की तलाश कर रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल पा रहे हैं तो यह उपाय सिर्फ आपके लिए हैं। जी हां इस उपाय को करने से आपके जीवन में बेहतर साथी की एंट्री हो सकती है। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Astrology Remedies for Marriage
Astrology Remedies for Marriage: हर व्यक्ति चाहता है कि उसे ऐसा जीवनसाथी मिले जो उसे समझे, उससे प्यार करे और हर अच्छे-बुरे वक्त में उसका साथ दे। लेकिन कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पाता। रिश्ते आते हैं, बात बनती है लेकिन आखिरी वक्त में कोई न कोई बाधा आ जाती है। 

यह स्थिति न सिर्फ तनाव देती है बल्कि मन को निराशा से भी भर देती है। ऐसे में अगर आप ज्योतिष और आस्था पर यकीन करते हैं तो एक बेहद आसान और कारगर उपाय है जिसे आप चुपचाप कर सकते हैं और अपने जीवन में शुभ बदलाव ला सकते हैं। इस उपाय को करने के लिए आपको बस थोड़ा समय और आस्था की जरूरत है। 

कब और कैसे करें यह उपाय? 

इस उपाय को शुक्रवार के दिन करना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। कोशिश करें कि कपड़े सफेद या हल्के गुलाबी रंग के हों। 

इसके साथ ही अब आप अपने घर के किसी भी शांत जगह पर बैठ जाएं। उसके बाद आप अपने सामने साफ चौकी रखें और उस पर पट्टा बिछा दें। इसके बाद आप अपने सामने चौकी पर माता कात्यायनी की तस्वीर रखें या फिर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। अगर दोनों उपलब्ध न हों तो लक्ष्मी माता की तस्वीर ही काम आएगी।

उपाय करने की विधि इस प्रकार है

1. एक कटोरी में सात गुलाब की पंखुड़ियाँ लें।

2. इसमें थोड़ा कच्चा दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाएँ।

3. इस कटोरी को देवी के सामने रखें और एक दीपक जलाएँ।

4. अब दिए गए मंत्र का 108 बार जाप करें: “ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी।
नंदगोपसुतं देवी पतिं मे कुरु ते नमः”।

यह मंत्र माता कात्यायनी को प्रसन्न करता है, जिनसे देवी पार्वती ने भी भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए प्रार्थना की थी। इस मंत्र का जाप करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

इस उपाय के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

इस उपाय को करते समय किसी से बात न करें, अपना पूरा ध्यान मंत्र और भावना पर केंद्रित करें।

अपने मन में नकारात्मक विचार बिल्कुल न आने दें।

आप इन उपायों को की भी अधूरा न छोड़ें। इस तरह के उपाय आपको लगातार 7 शुक्रवार तक करना होगा।

हर बार एक ही कटोरी और सामग्री का इस्तेमाल न करें, हर हफ़्ते एक नई कटोरी और सामग्री का इस्तेमाल करें।

इस उपाय से क्या लाभ है?

इस उपाय से आपके विवाह में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। अगर अच्छा रिश्ता मिलने के बाद भी चीजें बिगड़ जाती हैं, तो वो हालात सुधरने लगते हैं। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ जाती है और मानसिक शांति भी महसूस होती है। ये उपाय उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जिन्हें रिश्तों में बार-बार धोखा मिला है।

अगर आप शादीशुदा हैं लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हैं? तो आप भी ये उपाय कर सकते हैं, बस अपनी इच्छा के अनुसार मंत्र का जाप करें। इससे रिश्ते में मिठास आएगी और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- Mahamrityunjaya Mantra: अकाल मृत्यु और रोगों से मुक्ति दिलाता है महामृत्युंजय मंत्र, जानें इसके लाभ और नियम

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Purnima Upay 2025: कैसे करें ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न, जानिए चमत्कारी उपाय

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel