Magh Purnima 2025: महाकुंभ का अगला बड़ा स्नान 12 फरवरी यानी माघ पूर्णिमा तिथि को होना है, हिंदू धर्म में इस दिन की विशेष मान्यता है। पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव को भी समर्पित है।
Magh Purnima 2025: महाकुंभ का अगला बड़ा स्नान 12 फरवरी यानी माघ पूर्णिमा तिथि को होना है, हिंदू धर्म में इस दिन की विशेष मान्यता है। पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव को भी समर्पित है। इस दिन स्नान और दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। साथ ही शिव पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में इस दिन शिव जी की पूजा कैसे करनी चाहिए, आइए जानते हैं...
कैसे करें भोलेनाथ की पूजा?
सबसे पहले व्यक्ति को माघ पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर गंगा स्नान करना चाहिए या फिर घर पर ही गंगा जल से स्नान करना चाहिए। इसके बाद भोलेनाथ और माता पार्वती का गंगा जल से अभिषेक करें, फिर शहद, दूध, मिठाई से उनका अभिषेक करें, फिर दोबारा गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद भोलेनाथ को भस्म अर्पित करें और फिर बेलपत्र, शमी, पीले फूल और धतूरा चढ़ाएं। इसके बाद 108 बार ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। भगवान शिव आपके सभी कष्ट दूर करेंगे।
कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा?
इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें फिर सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके बाद एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर श्री हरि और मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद भगवान को गंगाजल से स्नान कराएं। फिर उन्हें चंदन लगाएं और विष्णु मंत्र और लक्ष्मी मंत्र का जाप करें। साथ ही धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें। फिर शाम को सत्यनारायण व्रत कथा सुनें। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।