विज्ञापन
Home  dharm  lalita saptami 2025 puja samagri upay niyam and mahatva

Lalita Saptami 2025: ललिता सप्तमी की पूजा में शामिल करें ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली!

JeevanjaliPublished by:
नीरज पटेल
सार

Lalita Saptami Puja: आप ललिता सप्तमी के मौके पूजा में इन चीजों को शामिल करें, क्योंकि इन चीजों के बिना मां ललिता की पूजा आधूरी मानी जाती है और पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है।

ललिता सप्तमी की पूजा में शामिल करें ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली!
Lalita Saptami 2025 Puja Niyam: हिन्दू धर्म में ललिता सप्तमी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन श्री राधा रानी की सबसे प्रिय सखी ललिता देवी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ललिता देवी को राधा-कृष्ण के सबसे करीब माना जाता है और उन्हें अष्टसखियों (राधा की आठ प्रमुख सखियों) में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। ललिता सप्तमी का दिन राधा-कृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति और प्रेम का प्रतीक है। 

ऐसी मान्यता है कि ललिता देवी ने अपने जीवन में सिर्फ राधा-कृष्ण की सेवा को ही अपना लक्ष्य माना। इस दिन उनकी पूजा करने से राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन देवी ललिता की पूजा करने से भक्तों को सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।

कई मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से निसंतान दंपत्तियों को संतान का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप ललिता सप्तमी के दिन पूजा करते हैं, तो पूजा के बाद इन चीजों का दान अवश्य करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवन में कभी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पूजा विधि और सामग्री

  1. ललिता सप्तमी के दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और स्वच्छ वस्त्र पहनते हैं। 
  2. पूजा स्थल को साफ कर एक चौकी पर देवी ललिता, राधा रानी और भगवान कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित की जाती है। 
  3. मां ललिता को लाल रंग बहुत पसंद है, इसलिए पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र धारण करें और लाल रंग की चौकी या आसन का प्रयोग करें। 
  4. लाल गुड़हल, कमल या गुलाब के फूल चढ़ाएं। खीर, हलवा, या लाल रंग की कोई भी मिठाई का भोग लगाएं।
  5. अनार, सेब, या अन्य लाल रंग के फल चढ़ाएं। पूजा में अक्षत और कुमकुम का उपयोग करें, यह शुभ माना जाता है।
  6. गाय के घी का दीपक जलाएं और धूप, अगरबत्ती का उपयोग करें।

ललिता सप्तमी का महत्व

मां ललिता को शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस पूजा से व्यक्ति को सांसारिक दुखों से मुक्ति मिलती है। ललिता सप्तमी की पूजा विधि-विधान से करने पर आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि बनी रहेगी। इसके अलावा जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है। बता दें कि यह दिन राधा रानी के जन्मोत्सव, राधाष्टमी से ठीक एक दिन पहले आता है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन वृंदावन और मथुरा के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें - ललिता सप्तमी के दिन इन चीजों का करें दान, खुशहाली रहेगी जिंदगी!

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel