Kumbh Sankranti 2025 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार कुंभ संक्रांति 12 फरवरी को है। यह पर्व सूर्य देव के कुंभ राशि में गोचर की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं।
Kumbh Sankranti 2025 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार कुंभ संक्रांति 12 फरवरी को है। यह पर्व सूर्य देव के कुंभ राशि में गोचर की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद सूर्य देव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही जप-तप और दान भी किया जाता है। इस पावन अवसर पर माघ पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य का वरदान भी प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र भी करियर में सफलता पाने के लिए सूर्य देव की पूजा करने की सलाह देता है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो कुंभ संक्रांति के दिन भक्ति भाव से भगवान भास्कर की पूजा करें। इसके साथ ही पूजा के दौरान सूर्य देव के नामों का जाप भी करें।