facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  kedarnath dham which offerings offered to lord shiva in kedarnath know mythological belief

Kedarnath Dham : केदारनाथ में भगवान शिव को चढ़ता है कौन-कौन सा भोग? जानिए पौराणिक मान्यता

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Kedarnath Dham : आज का दिन महादेव के भक्तों के लिए विशेष खुशी का दिन है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद आज बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। आज से 6 महीने तक आम आदमी भी आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकेगा।

Kedarnath Dham
Kedarnath Dham : आज का दिन महादेव के भक्तों के लिए विशेष खुशी का दिन है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद आज बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। आज से 6 महीने तक आम आदमी भी आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकेगा। केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार 2 मई को सुबह 7 बजे विशेष शुभ मुहूर्त और शुभ मुहूर्त में खोल दिए गए। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में केदार बाबा के कपाट खोले गए।

केदारनाथ धाम का महत्व

केदारनाथ धाम उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में तीसरा धाम है। हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन करने आते हैं। केदारनाथ धाम भी महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मान्यता है कि इस मंदिर में बाबा केदार के दर्शन करने से व्यक्ति पापों से मुक्त हो जाता है और मोक्ष प्राप्त करता है। केदार बाबा के दर्शन करने से पहले वहां मौजूद भैरवनाथ बाबा के भी दर्शन करने चाहिए। मान्यता है कि बाबा भैरवनाथ के दर्शन के बिना केदारनाथ के दर्शन अधूरे हैं। 

शिव स्वयं विराजते हैं

मान्यता है कि इस धाम में महादेव स्वयं लिंग रूप में विराजते हैं। यहां मौजूद शिवलिंग स्वयंभू ज्योतिर्लिंग है। नवंबर से मंदिर के कपाट करीब 6 महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं। कपाट बंद करते समय एक दीपक जलाया जाता है। 6 महीने बाद भी जब कपाट खोले जाते हैं तो यह दीपक जलता हुआ मिलता है।

केदारनाथ के पर्यटन स्थल

हिमालय की गोद में बसा यह धाम बेहद महत्वपूर्ण है। केदारनाथ में बाबा के दर्शन के अलावा आप गांधी सरोवर झील, सोनप्रयाग, गौरीकुंड मंदिर, वासुकी ताल, आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल, रुद्रगुफा चुरावारी ग्लेशियर और मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित गर्म पानी के झरने जैसी जगहों को देख सकते हैं।

केदारनाथ का पसंदीदा भोग

भगवान शिव के भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने में किसी भी प्रकार के कसर नहीं छोड़ते हैं। यदि आप भी केदारनाथ यात्रा पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं तो उन्हें उनका पसंदीदा भोग जरूर अर्पित करें। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओंके अनुसार, महादेव को भांग और धतूरा सबसे ज्यादा पसंद है। केदारनाथ में बाबा को भोग लगाते समय भांग, धतूरा और दूध या जल चढ़ाएं। इससे आपको जीवन में हर तरह की खुशियां मिलेंगी और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

यह भी पढ़ें- Kedarnath dham history: आज से खुल गया बाबा केदारनाथ का द्वार, जानें मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham : केदारनाथ के खुले कपाट, 108 क्विंटल फूल से सजाया गया धाम, सीएम धामी रहे मौजूद

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel