Kajari Teej Puja: हिन्दू धर्म में कजरी तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन पूजा करते समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से व्रत का पूरा फल मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Kajari Teej 2025 Mantra Jaap Niyam: सनातन धर्म में कजरी तीज को बड़ी तीज या सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। यह व्रत अखंड सौभाग्य, पारिवारिक सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कई जन्मों तक कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। यह माना जाता है कि कजरी तीज के दिन ही उनका पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए, जो महिलाएं इस व्रत को रखती हैं, उन्हें माता पार्वती की तरह अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इसके अलावा कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
माता पार्वती के मंत्र
माता पार्वती को अखंड सौभाग्य की देवी माना जाता है। उनकी पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ होता है।
'ॐ उमामहेश्वराय नमः': 'हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा माम कुरु कल्याणी कांतकांता सुदुर्लभाम्।।'
'ॐ शिवाये नमः': इन मंत्रों का जाप करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।
भगवान शिव के मंत्र
भगवान शिव की पूजा के लिए उनके इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये मंत्र सभी बाधाओं को दूर कर जीवन में सफलता लाते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप विशेष रूप से पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए किया जाता है।
पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
एकाग्रता: मंत्रों का जाप पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ करें।
रुद्राक्ष की माला: भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते समय रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना बहुत शुभ माना जाता है।
मनोकामना: आप जिस मनोकामना के लिए व्रत कर रहे हैं, मंत्र जाप करते समय उसे मन में दोहराते रहें।
कजरी तीज के दिन इन मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे आपके जीवन की हर कामना पूरी होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।