Kailash Mansarovar Yatra 2025: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून 2025 से शुरू होकर अगस्त 2025 तक चलेगी।
Kailash Mansarovar Yatra 2025: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून 2025 से शुरू होकर अगस्त 2025 तक चलेगी। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी। उन्होंने आज इस यात्रा के लिए पंजीकृत यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया।
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस बार 5561 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 4024 पुरुष और 1537 महिलाएं थीं। यह चयन पूरी तरह से कम्प्यूटर द्वारा, निष्पक्ष, यादृच्छिक और लिंग-संतुलित प्रणाली के तहत किया गया था। इस प्रक्रिया के तहत इस बार 750 यात्रियों को यात्रा पर जाने का मौका मिला है। प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री होंगे और उनके साथ 2 लॉजिस्टिक्स ऑफिसर (LO) भी होंगे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के रूट इस बार यात्रा दो रूटों से आयोजित की जाएगी। जिसमें पहला लिपुलेख रूट (उत्तराखंड से होकर) है, इस रूट से पांच जत्थे भेजे जाएंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री होंगे। यह मार्ग अब पूरी तरह से मोटरेबल है।
दूसरा नाथू ला मार्ग (सिक्किम के रास्ते) इस मार्ग से 10 जत्थे भेजे जाएंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री होंगे, यह मार्ग भी अब पूरी तरह से मोटरेबल है। अब दोनों मार्गों पर बहुत कम ट्रैकिंग की आवश्यकता है, जिससे यह यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और आसान हो गई है।