facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  jaya kishori spiritual and motivational session in krasa centrade business park plot no 1 sector 140 noida

Jaya Kishori Event: जया किशोरी का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र 9 अक्टूबर को नोएडा में, जल्द करें पंजीकरण

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Jaya Kishori Event In Noida: जया किशोरी जी का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र 9 अक्टूबर 2026 को नोएडा में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोगों को जीवन, संस्कार, भक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण से जुड़े प्रेरक विचार सुनने का अवसर मिलेगा।
 

Jaya Kishori Event
Jaya Kishori Spiritual Event In Noida: अमर उजाला की लोकप्रिय आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी श्रृंखला ‘जीवांजलि’ के अंतर्गत 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को नोएडा में एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी जी 'विचारों से बदलाव तक' विषय पर अपने प्रेरणादायी विचारों को लोगों के साथ साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में "केरासा (द पावर टू मेक अ डिफरेंस)" प्रस्तुतकर्ता के रूप में अपने भूमिका निभा रहा है।

K-RASA (THE POWER TO MAKE A DIFFERENCE) द्वारा प्रस्तुत इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:00 बजे से केरासा, सेंट्रेड बिजनेस पार्क, प्लॉट नंबर -1, सेक्टर 140, नोएडा में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक चेतना, मानसिक सशक्तिकरण तथा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस विशेष आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड को स्कैन करें

यदि आप इस प्रेरणादायी आध्यात्मिक सत्र में शामिल होना चाहते हैं, तो प्रवेश केवल ई-पास के माध्यम से ही मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए QR कोड को अपने मोबाइल के कैमरे या किसी भी QR Scanner ऐप से स्कैन करें। QR स्कैन करने के बाद खुलने वाले रजिस्ट्रेशन लिंक पर अपनी आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करें। सफल पंजीकरण के बाद आपका ई-पास आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
 
Jaya Kishori Event

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।
  • बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। इसलिए प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

कार्यक्रम में क्या होगा?

इस विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र में जया किशोरी जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगी। उनके संबोधन में सकारात्मक सोच, मानसिक शांति, आत्मबल, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक जीवन, तनावमुक्त जीवनशैली तथा वर्तमान समय की चुनौतियों के बीच संतुलित जीवन जीने के सूत्रों पर विशेष चर्चा होगी। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को जीवन को नई दिशा देने वाले प्रेरणादायी अनुभवों, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सकारात्मक विचारों को सुनने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम विवरण

  • कार्यक्रम: जीवांजलि – जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र
  • प्रस्तुतकर्ता: "केरासा (द पावर टू मेक अ डिफरेंस)"
  • तिथि: 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
  • समय: शाम 5:00 बजे
  • स्थान: केरासा, सेंट्रेड बिजनेस पार्क, प्लॉट नंबर -1, सेक्टर 140, नोएडा
  • प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा
  • पंजीकरण: QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

Note- अमर उजाला की ऐप पर इवेंट सेक्शन पर जाकर अभी रजिस्टर करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं!
जया किशोरी जी
जानिए गुरूजी के बारे मेंजया किशोरी जी

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel