Akshaya Tritya: हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 30 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत खास माना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। इसके साथ ही शास्त्रों में वर्णित है कि इसी तिथि पर मां गंगा भी धरती पर अवतरित हुई थीं।
क्या है शुभ मुहूर्त ( Kya Hai Shubh Muhurt)
अक्षय तृतीया जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, एक अबूझ मुहूर्त भी है, क्योंकि इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 06:10 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहने वाला है। यानी इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करके आप शुभ फल पा सकते हैं।
अंक के अनुसार खरीदारी ( Ank Ke Anusaar Kare Khareedari )
मूलांक 1 - इन लोगों को अक्षय तृतीया पर गेहूं और जौ खरीदना चाहिए। इसके अलावा सोने के आभूषण खरीदना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मूलांक 2 - इस अंक वाले लोग अक्षय तृतीया पर चावल खरीद सकते हैं। इससे आपको पूरे साल लाभ मिलेगा।
मूलांक 3 - इन लोगों को अक्षय तृतीया के अवसर पर पूजा सामग्री या धार्मिक पुस्तकें खरीदनी चाहिए।
मूलांक 4 - अक्षय तृतीया के दिन अंक 4 वाले लोग नारियल और उड़द की दाल खरीदकर घर ला सकते हैं।
मूलांक 5 - अक्षय तृतीया के दिन अंक 5 वाले लोग तुलसी या बांस जैसे पौधे खरीदकर घर ला सकते हैं।
मूलांक 6 - इन लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चावल, मिश्री या चांदी से बनी कोई वस्तु खरीदनी चाहिए।
मूलांक 7 - अक्षय तृतीया के खास अवसर पर अंक 7 वाले लोगों को केले खरीदकर दान करने चाहिए। ऐसा करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
मूलांक 8 - इस मूलांक के लोग अक्षय तृतीया के दिन तिल खरीद सकते हैं, जिससे उन्हें लाभ हो सकता है।
मूलांक 9 - इन लोगों के लिए अक्षय तृतीया पर मिट्टी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
Chardham Yatra 2025: चार धाम में किन देवी-किन देवताओं की होती है पूजा? जानिए महत्व और मान्यता