facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  akshay tritya 2025 akshay tritya par kyo nahi khareedna chahiye namak

Akshay Tritya 2025: अक्षय तृतीया पर नमक क्यों खरीदना चाहिए, जानिए महत्व

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Akshay Tritya 2025: अक्षय तृतीया एक शुभ दिन है जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है, यानी यह दिन किसी भी शुभ काम को करने के लिए एकदम सही है।

Akshay Tritya 2025: 
Akshay Tritya 2025: अक्षय तृतीया एक शुभ दिन है जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को स्वयं सिद्ध मुहूर्त माना जाता है, यानी यह दिन किसी भी शुभ काम को करने के लिए एकदम सही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोग सोना, चांदी और अन्य नई चीजें खरीदते हैं। वहीं, इस दिन कुछ जगहों पर नमक खरीदने का भी विधान है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण और महत्व।

नमक खरीदने के पीछे का कारण ( Akshay Tritya Par Namak Kyo Khareedna chahiye)  

नमक हिंदुओं में सिर्फ एक खाद्य पदार्थ नहीं है, बल्कि इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं, जो इस प्रकार हैं-

समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक- नमक को खुशहाली और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नमक खरीदने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती। एक तरह से इसे देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का भी तरीका माना जाता है, जिससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाना- माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदें। फिर इसे घर के आसपास रखें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

सकारात्मकता- कुछ लोगों का मानना है कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया नमक घर के सदस्यों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। यह जीवन में सकारात्मकता लाता है और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

दान का महत्व- अक्षय तृतीया को दान के लिए भी खास दिन माना जाता है। ऐसे में इस दिन नमक का दान जरूर करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन के दुखों का अंत होगा।

आस्था का प्रतीक - यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और लोगों की इसमें गहरी आस्था है। अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदना एक सांस्कृतिक रिवाज बन गया है, जिसका लोग आज भी पूरी श्रद्धा के साथ पालन करते हैं।


अक्षय तृतीया का महत्व ( Akshay Tritya Ka Mahatav) 


अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदना सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह समृद्धि, सकारात्मकता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना का प्रतीक है। इस दिन नमक खरीदकर लोग अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि लाने की प्रार्थना करते हैं। ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने के साथ थोड़ा सा नमक भी खरीदते हैं, तो इससे आपके घर में शुभता जरूर आएगी।
 

Masik Shivaratri: हर माह क्यों मनाई जाती है 'शिवरात्रि' जानें महत्व और व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Famous Lord Krishna Temple: भारत के सबसे प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, दर्शन करने से मिट जाते हैं दुख-दर्द

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel