Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी को अनेक नामों से जाना जाता है। संकटमोचन हनुमान लोगों के संकट हरते हैं और अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं। हनुमान जी कलियुग में जागृत देवता हैं।
Hanuman Mantra According To Zodiac Sign : हनुमान जी को अनेक नामों से जाना जाता है। संकटमोचन हनुमान लोगों के संकट हरते हैं और अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं। हनुमान जी कलियुग में जागृत देवता हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है। हनुमान जी की कृपा से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म मनाया जाता है। इस पावन दिन हनुमान जी का जन्म माता अंजनी के गर्भ से हुआ था। इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर आइए आपको संकटमोचन को प्रसन्न करने के चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताते हैं। अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से इसके शुभ फल मिलते हैं।
हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाई जाती है। मान्यता है कि हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। लेकिन ध्यान रहे कि हनुमान जी की पूजा करते समय राम दरबार की पूजा अवश्य करें, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि राम जी की पूजा के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी रहती है।