Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs: हनुमान जी कलयुग में जागृत देवता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है, उस पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं।
Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs: हनुमान जी कलयुग में जागृत देवता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है, उस पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जीवन खुशहाल रहने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की कृपा कुछ राशियों पर विशेष बनी रहती है। क्योंकि इन राशियों से हनुमान जी ज्यादा प्रसन्न रहते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर वे कौन-कौन सी राशियां हैं जो हनुमान जी को बेहद प्रिय हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी मेष राशि वाले जातकों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। क्योंकि मेष राशि वाले जातकों की इच्छाशक्ति बहुत ही ज्यादा मजबूत होती है। हनुमान जी की कृपा से मेष राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। इसलिए मंगलवार को मेष राशि वाले जातक हनुमान जी की ज्यादा से ज्यादा आराधना करें। जो जातक इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों पर भी हनुमान जी ज्यादा प्रसन्न रहते हैं। इस राशि के जातक पर हनुमान जी अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, हनुमान जी की कृपा से सिंह राशि वाले जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है। सिंह राशि वाले जातक मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से सिंह राशि वाले जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है।
Trending Video
वृश्चिक राशि
हनुमान जी की प्रिय राशियों की लिस्ट में वृश्चिक राशि का भी नाम है। बता दें कि वृश्चिक राशि वाले जातकों पर हमेशा बजरंग बली की विशेष कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से वृश्चिक राशि वाले जातकों के संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। हनुमान जी की कृपा से नौकरी और व्यवसाय में तरक्की मिलती है। साथ ही साथ जीवन में कभी पैसों का अभाव नहीं होता है। हनुमान जी की कृपा से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।