विज्ञापन
Home  dharm  hanuman janmotsav upay do these special remedies on hanuman janmotsav all sorrows be destroyed

Hanuman Janmotsav Upay: हनुमान जन्मोत्सव पर जरूर करें ये खास उपाय, सभी दुखों का होगा नाश

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Hanuman Janmotsav 2025 Upay: हिंदू धर्म में हर बार भगवान हनुमान का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। वीर हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है।

Hanuman Janmotsav Upay
Hanuman Janmotsav 2025 Upay: हिंदू धर्म में हर बार भगवान हनुमान का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। वीर हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है, जो भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और भक्ति भाव से पूजा करते हैं, उन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि जो लोग हनुमान जयंती के दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं, उन्हें सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही साथ हनुमान जी का आशीर्वाद भी बना रहता है। तो आज इस खबर में बताएंगे कि हनुमान जन्मोत्सव पर ऐसे कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे हनुमान जी का आशीर्वाद बना रहे। 

हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय 

हनुमान जन्मोत्सव के दिन व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इसके बाद घर की साफ-सफाई कर गंगाजल छिड़ककर घर को शुद्ध करना चाहिए। स्नान आदि करने के बाद मंदिर या घर पर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाना चाहिए।

बजरंगबली का सबसे प्रिय फल केला है और इसे हमेशा उनके प्रसाद में शामिल किया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन 11 केले लें और हर एक में एक लौंग डालें। इसके बाद इन फलों को हनुमानजी को समर्पित करें और फिर बच्चों में प्रसाद के रूप में बांट दें। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। 

हनुमान जन्मोत्सव पर एक पान के पत्ते पर दो बूंदी के लड्डू और एक लौंग रखें। इसे अच्छी तरह से लपेटकर इस पर चांदी की पन्नी लगाकर हनुमानजी को अर्पित करें। इससे आर्थिक समृद्धि आती है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हनुमानजी के मंदिर जाएं और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद उन्हें गुलाब की माला चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जिसमें दो लौंग जरूर डालें। इस उपाय से घर के अनावश्यक खर्च कम होते हैं। 

काले चने और बूंदी भी हनुमानजी का प्रिय भोग माना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सवा किलो काले चने भिगो दें। अगले दिन इन्हें उबालकर सवा किलो बूंदी में मिलाकर हनुमानजी को भोग लगाएं। इसके बाद मंदिर में भक्तों को यह प्रसाद बांटें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के पत्तों से जुड़ा यह उपाय लाभकारी हो सकता है। सुबह स्नान के बाद 11 सुंदर, स्वच्छ पीपल के पत्ते चुनें। हर पत्ते पर चंदन से "जय श्री राम" लिखें और इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Story: आखिर बजरंग बली ने क्यों धारण किया था शेर का रूप, जानें क्या है पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav 2025: आखिर साल में क्यों मनाया जाता है दो बार हनुमान जयंती? क्या है पौराणिक कथा

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel