विज्ञापन
Home  dharm  bada mangal 2025 do these 7 miraculous remedies on day of bada mangal bajrang bali shower his blessings

Bada Mangal 2025: बड़े मंगल के दिन करें ये 7 चमत्कारी उपाय, बजरंग बली की बरसेगी कृपा

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Bada Mangal 2025: राम भक्त हनुमान की पूजा सभी अशुभता का नाश करने वाली मानी जाती है। खास तौर पर ज्येष्ठ माह के मंगलवार को जो व्यक्ति बजरंगबली की पूजा करता है, उसकी किस्मत बदल जाती है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Bada Mangal 2025
Bada Mangal 2025: राम भक्त हनुमान की पूजा सभी अशुभता का नाश करने वाली मानी जाती है। खास तौर पर ज्येष्ठ माह के मंगलवार को जो व्यक्ति बजरंगबली की पूजा करता है, उसकी किस्मत बदल जाती है और सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल ज्येष्ठ माह में 5 बड़े मंगल पड़ेंगे। इस साल ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 13 मई 2025 को है। जानिए इस दिन कौन से उपाय करना शुभ होता है।

बड़े मंगल के उपाय

शनि, राहु-केतु- अगर शनि, राहु-केतु के कारण जीवन में परेशानी आ रही है, मन बार-बार लक्ष्य से भटक रहा है या कोई व्यक्ति बुरी संगत में पड़ गया है तो बड़े मंगल के दिन घर में सुंदरकांड का पाठ करें, इस दौरान बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएं। पाठ पूरा होने के बाद यह प्रसाद संबंधित व्यक्ति को खिलाएं। मान्यता है कि इससे अशुभता दूर होती है।

परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए बड़े मंगल पर इस मंत्र का जाप करें- मर्कटेश महोत्साह सर्वशोका विनाशन। शत्रुना संहार मां रक्षा श्रीं दापय मे प्रभो।

बुरी शक्तियां परेशान नहीं करतीं- दक्षिण दिशा यमराज की होती है और इस दिशा में हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति को भय, चिंता और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में बड़े मंगल पर दक्षिणमुखी हनुमान जी की पूजा करने से वे भक्त की बुरी शक्तियों से रक्षा करते हैं।

भय और खौफ- भूत-प्रेत और पिशाच जैसी अलौकिक बाधाओं से परेशान व्यक्ति को बड़े मंगल पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए। साथ ही हनुमान मंदिर में लाल झंडा चढ़ाएं।

नए कारोबार के लिए- अगर आप नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं या अपने कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो बड़े मंगल पर हनुमान जी को सिंदूरी रंग की लंगोटी चढ़ाएं।

संतान सुख- अगर शादी के बाद भी संतान की प्राप्ति नहीं हो पा रही है और तमाम कोशिशों के बाद भी संतान की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का 7 बार श्रद्धापूर्वक पाठ करते हैं और अपनी मनोकामना व्यक्त करें। उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती है। इस दिन प्यासे को पानी पिलाना चाहिए। जगह-जगह पानी के स्टॉल लगाने चाहिए। इससे लाभ होता है। 

कर्ज से मुक्ति- अगर आप कर्ज में डूबे हैं और आपकी आय का स्रोत समाप्त हो गया है तो बड़े मंगल के दिन 'ॐ क्रां क्रीं क्रों सः भौमाय नमः' मंत्र की एक माला का जाप करना शुभ होता है। इससे धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Pooja Ghar: घर के मंदिर में जरूर रखें ये चीजें, इन नियमों का करें पालन

यह भी पढ़ें- Benefits of Worshiping Lord Shiva: सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने का एकमात्र उपाय, जरूर करें

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel