विज्ञापन
Home  dharm  guru aditya rajyog will soon be formed by two planets fate of 5 zodiac signs will change

Guru Aditya Rajyog: दो ग्रहों से जल्द बनेगा गुरु-आदित्य राजयोग, 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Guru Aditya Rajyog: सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि या अपनी चाल बदलते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों पर जरूर पड़ता है। कई बार किसी ग्रह के राशि परिवर्तन से दो ग्रहों की युति हो जाती है।

Guru Aditya Rajyog
Guru Aditya Rajyog: सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि या अपनी चाल बदलते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों पर जरूर पड़ता है। कई बार किसी ग्रह के राशि परिवर्तन से दो ग्रहों की युति हो जाती है। यह योग कभी शुभ तो कभी अशुभ योग बनाता है। 

फिलहाल जून का महीना चल रहा है। जून के महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं और कई शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। दो ग्रहों की युति से गुरु-आदित्य राजयोग बनेगा। गुरु-आदित्य योग कब बनेगा, किन राशियों पर इसका असर, सकारात्मक प्रभाव, जानिए क्या कहता है वैदिक ज्योतिष।
 
Guru Aditya Rajyog
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। वे 15 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां बृहस्पति पहले से मौजूद हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य और दैवताओं के गुरु बृहस्पति मिलकर गुरु-आदित्य राजयोग बनाने जा रहे हैं। इस राजयोग के बनने से पांच राशियों पर काफी सकारात्मक असर पड़ने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वृष और सिंह

वृष राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। करियर और व्यापार में वृद्धि होगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

सिंह राशि के जातकों पर गुरु-आदित्य राजयोग का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। वे शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ऊंचा नाम कमा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही सिंह राशि वाले जातकों को नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। उन जातकों को मनचाही पोस्टिंग का भी योग बन सकता है।

कन्या और कुंभ राशि

वृष राशि वालों पर गुरु-आदित्य राजयोग का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपको बहुत अच्छा मुनाफा हो सकता है, कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है।
 
Guru Aditya Rajyog
कुंभ राशि के जातकों पर गुरु-आदित्य राजयोग का सकारात्मक प्रभाव रहेगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने काम के कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर गुरु-आदित्य राजयोग का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। अगर आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। बता दें कि जो मीन राशि के जातक हैं उन्हें प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने का योग बन सकता है। इसके साथ ही उन जातकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- Satyanarayan Puja: घर पर सत्यनारायण पूजा करने के लाभ और विधि क्या है

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: आषाढ़ माह में कब- कब है प्रदोष व्रत , जानिए सही तिथि

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel