Gupt Navratri 2025: आप सभी जानते ही होंगे कि माघ मास की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू हो गई है। गुप्त नवरात्रि की खास बात यह है कि इसे हर साल दो बार विधि-विधान से मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ महीने में मनाई जाती है
Gupt Navratri 2025: आप सभी जानते ही होंगे कि माघ मास की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू हो गई है। गुप्त नवरात्रि की खास बात यह है कि इसे हर साल दो बार विधि-विधान से मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ महीने में मनाई जाती है। इसके अलावा अश्विन और चैत्र महीने में नवरात्रि आती है। जानकारी के लिए बता दें कि गुप्त नवरात्रि साधना, ध्यान आदि के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इस माघ महीने में चल रही गुप्त नवरात्रि कल यानी 7 फरवरी को समाप्त हो जाएगी।
झगड़े खत्म करने और पारिवारिक सुख के लिए करें ये उपाय
अगर आप भी पारिवारिक जीवन में लड़ाई-झगड़े खत्म करना चाहते हैं और सिर्फ सुख-समृद्धि चाहते हैं तो हल्दी से रंगा हुआ पीला कपड़ा लें और उसमें चने की दाल बांध दें। सबसे पहले मां दुर्गा जी को चने की दाल का भोग लगाएं और फिर किसी जरूरतमंद को जाकर दान कर दें। अगर आप शुभ फल पाना चाहते हैं तो आज ये करना न भूलें।
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए
अगर आप वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याओं और परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। साथ ही मंदिर जाकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
संतान सुख पाने के लिए करें ये काम
अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो किसी नौ लोगों को पीले या लाल रंग के कपड़े दान करें। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।