facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  garmi ke din me laddu gopaal ki seva kaise kre know complete process here

Laddu Gopaal: गर्मी के दिनों में कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, जानें यहां पूरी प्रक्रिया

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Laddu Gopaal Ki Seva Kaise Kre: कई लोगों के घर में लड्डू गोपाल होते हैं और वे मौसम की जरूरत के हिसाब से उनकी सेवा करते हैं। अगर आपके घर में भी लड्डू गोपाल हैं तो जानिए गर्मियों में उनकी सेवा कैसे करनी चाहिए। उन्हें क्या खिलाना चाहिए, कैसे कपड़े पहनाने चाहिए।

Laddu Gopaal
Laddu Gopaal Ki Seva Kaise Kre: कई लोगों के घर में लड्डू गोपाल होते हैं और वे मौसम की जरूरत के हिसाब से उनकी सेवा करते हैं। अगर आपके घर में भी लड्डू गोपाल हैं तो जानिए गर्मियों में उनकी सेवा कैसे करनी चाहिए। उन्हें क्या खिलाना चाहिए, कैसे कपड़े पहनाने चाहिए। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा

लड्डू गोपाल को मौसम के हिसाब से कपड़े पहनाने चाहिए। गर्मियों में घंटी बजाकर लड्डू गोपाल को जगाएं। स्नान के बाद लड्डू गोपाल को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनाएं। बता दें कि गर्मियों में जब भी लड्डू गोपाल का श्रृंगार करें तो हमेशा ध्यान रखें कि उनके आभूषण ज्यादा भारी न हों।

बच्चे की तरह करें देखभाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान की सेवा बाल रूप में की जाती है। जैसे बचपन में बच्चे की देखभाल की जाती है, वैसे ही भगवान लड्डू गोपाल की भी सेवा की जाती है। गर्मियों में उन्हें सुबह साफ ताजे पानी से नहलाएं। स्नान के बाद लड्डू गोपाल को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनाएं, ज्यादा भारी या जड़ाऊ कपड़े नहीं। कहा जाता है कि अगर लड्डू गोपाल की सेवा विधि-विधान से की जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

भोग में मनपसंद चीजों को करें शामिल

इसी तरह उनके भोजन यानी भोग में भी उन्हीं चीजों को शामिल करें जो मौसम के हिसाब से हों। जैसे इस मौसम में बच्चों को जिस तरह का खाना पसंद होता है, वैसा ही अपने गोपाल जी को खिलाएं। लड्डू गोपाल को गोपी चंदन का तिलक लगाएं। इसके साथ ही आप इत्र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चीजें ठंडक पहुंचाती हैं। गर्मी के मौसम में आप लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से लड्डू गोपाल की कृपा बनी रहेगी।

भोग लगाने के बाद रखें ठंडा पानी

इसके साथ ही मौसमी फल और जूस आदि भी चढ़ा सकते हैं। भोग लगाने के बाद लड्डू गोपाल के पास ठंडा पानी रख दें। बता दें कि आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय उसमें तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी दल के बिना लड्डू गोपाल का भोग अधूरा माना गया है। हो सके तो अपने लिए छोटा कूलर लगवाएं, जो आजकल बाजार में आसानी से मिल जाता है।

यह भी पढ़ें- Vaisakha Amavasya Upay: वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें ये खास उपाय, पितृ दोष व कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी बरकत

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel