विज्ञापन
Home  dharm  ganga dussehra 2025 luck of these zodiac signs change after ganga dussehra there be a lot of rain of money

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के बाद बदलने वाली इन राशियों की किस्मत, खूब होगी पैसों की बरसात

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Ganga Dussehra 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में जल से जुड़े कई महत्वपूर्ण और फलदायी त्यौहार मनाए जाते हैं। जैसे गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री का व्रत आदि। तो आज इस खबर में गंगा दशहरा के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Ganga Dussehra 2025
Ganga Dussehra 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में जल से जुड़े कई महत्वपूर्ण और फलदायी त्यौहार मनाए जाते हैं। जैसे गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री का व्रत आदि। ज्योतिषियों के अनुसार, गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों को तर्पण करने से पिछले 10 जन्मों के पापों और दस जघन्य अपराधों से मुक्ति मिलती है। इस साल यानी 2025 में गंगा दशहरा का पर्व 5 जून 2025 को मनाया जाएगा।

इस बार गंगा दशहरा पर बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं, क्योंकि इस त्यौहार से कुछ दिन पहले शुक्र और राहु-केतु का गोचर होने जा रहा है, जिससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इन राशियों को न केवल धन का सुख मिलेगा बल्कि इन राशियों के साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

गंगा दशहरा 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कन्या - गंगा दशहरा का त्यौहार कन्या राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। आपकी परेशानियां खत्म होंगी, अधूरे काम पूरे होंगे और शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में तरक्की होगी। पुराना कर्ज चुकाने के लिए धन का प्रबंध कर पाएंगे। विरोधियों के कारण जिस काम में बाधा आ रही है, वह पूरा होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन राशि- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों के लिए गंगा दशहरा बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान मिथुन राशि वाले जातक  उच्च शिक्षा की प्राप्ति करने में सहायक सिद्ध होगा। यह समय मिथुन राशि वाले जातकों को बहुत साहसी और पराक्रमी बनाएगी। इसके साथ ही साथ नौकरीपेशा करने वाले लोगों को इस दौरान अपनी नौकरी में बदलाव ला सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर केंद्रित रहेंगे। राहु आपको चतुर और चालाक बनाएगा, जिसके कारण आप कई योजनाओं का लाभ उठाने में सफल होंगे।

मेष- गंगा दशहरा का पर्व मेष राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। क्योंकि गंगा दशहरा के दौरान आप प्रभावशाली लोगों से अधिक बातचीत करेंगे। इसके साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने निवेशों से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। यह चरण आपके लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आने वाला है। आप कोई बड़ा फैसला लेने में सफल रहेंगे। नौकरी में चल रही समस्या वरिष्ठों की मदद से समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें- Vat Savitri 2025: जानिए वट सावित्री व्रत के शुभ योग, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- Rahu-Ketu Kavach: पाना चाहते हैं राहु-केतु दोष से मुक्ति? रोजाना पूजा के समय करें इस कवच का पाठ

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel