maha shivratri 2025 puja vidhi: साल की सबसे बड़ी महाशिवरात्रि का इंतजार हर भक्त को रहता है. हर कोई भोलेनाथ का आशीर्वाद पाना चाहता है
Mahashivratri 2025 Kab Hai: शिव भक्त हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं. लेकिन साल की सबसे बड़ी महाशिवरात्रि का इंतजार हर भक्त को रहता है. हर कोई भोलेनाथ का आशीर्वाद पाना चाहता है और इसलिए महाशिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हैं.इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस दिन भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान शिव के बारे में मान्यता है कि वे अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान शिव वैसे तो सभी भक्तों का उद्धार करते हैं. लेकिन कुछ राशियों के लोगों पर उनकी विशेष कृपा होती है. चलिए इस लेख में हम आपको बताते है की वह कौन सी तीन राशि है जो देवों के देव महादेव को पसंद है और महाशिवरात्रि 2025 की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
भगवान शिव की कौन सी राशि के जातक पंसद है?
Which is the favorite zodiac sign of Lord Shiva?
मेष राशि के जातक के लिए महाशिवरात्रि शुभ
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. माना जाता है कि भोलेनाथ को मेष राशि बहुत प्रिय है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि भोले शंकर की शुभ दृष्टि मेष राशि वालों पर हमेशा बनी रहती है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मेष राशि वालों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए.
भगवान शिव को प्रिय है मकर राशि के लोग
इस राशि को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। साथ ही, इन्हें शनिदेव और भगवान शिव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत लाभकारी होती है। इन्हें शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ बेलपत्र भी चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव की पूजा करते समय महामृत्युंजय पाठ का जाप करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इन जातक पर हमेश बनी रहती है महादेव की कृपा
शनिदेव कुंभ राशि के भी स्वामी हैं। इस राशि के लोगों पर भगवान शिव की कृपा होती है। ऐसा माना जाता है कि कुंभ राशि के लोगों को सावन में शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही, ओम नमः शिवाय का जाप करना भी कुंभ राशि के लिए बहुत लाभकारी होता है। साथ ही, इस राशि के लोगों को दान करना चाहिए।
महाशिवरात्रि 2025 तिथि (Mahashivratri 2025 date)
महा शिवरात्रि बुधवार, 26 फरवरी, 2025 को है चतुर्दशी तिथि प्रारंभ - 26 फरवरी, 2025 को प्रातः 11:08 बजे चतुर्दशी तिथि समाप्त - 27 फरवरी, 2025 को प्रातः 08:54 बजे
महाशिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2025 Shubh Muhurat)
निशिता काल पूजा समय - 12:09 AM से 12:59 AM, 27 फरवरी अवधि - 00 घंटे 50 मिनट रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय - शाम 06:19 बजे से रात 09:26 बजे तक रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात्रि 09:26 बजे से रात्रि 12:34 बजे तक, 27 फरवरी रात्रि तृतीया प्रहर पूजा समय - 12:34 पूर्वाह्न से 03:41 पूर्वाह्न तक, 27 फरवरी रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:41 पूर्वाह्न से 06:48 पूर्वाह्न, 27 फरवरी