MahaShivratri 2025: महादेव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी 2025 को है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह धूमधाम से मनाया जाता है.
MahaShivratri 2025: महादेव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी 2025 को है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यता है कि शिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से महादेव स्वयं भक्त की हर बुराई से रक्षा करते हैं, उसे सभी संकटों से बचाते हैं. इस दिन शिव की स्तुति मात्र से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है. इस साल महाशिवरात्रि पर परिघ योग बन रहा है, कई राशियों को धन, नौकरी, व्यापार में बंपर लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन राशियों का भाग्योदय होगा.
महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा
(MahaShivratri 2025 Lucky For these Zodiac sign)
कुंभ राशि - महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि में ही त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन पिता-पुत्र यानि सूर्य और शनि एक साथ कुंभ राशि में रहेंगे, वहीं चंद्रमा भी विराजमान रहेंगे। ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है, काम पूरे होंगे। भोलेनाथ के साथ शनिदेव की कृपा से करियर में तरक्की होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। मेष राशि - मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। भगवान शिव की कृपा से उनकी आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में संपत्ति को लेकर कर्क राशि - भगवान शिव कर्क राशि के आराध्य देवता माने जाते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ कर्क राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे। धन के मामलों में आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। अलग-अलग जगहों से धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। वृषभ राशि- वृषभ राशि भोलेनाथ की प्रिय राशियों में से एक है। इस साल शिवरात्रि का दिन इनके लिए बेहद खास रहने वाला है। जिन लोगों की नौकरी में प्रमोशन में रुकावटें आ रही थीं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हो सकती है। नया वाहन खरीदने के लिए यह शुभ समय है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।