Fengshui Tips : हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके पास खूब सारा पैसा हो और उसके जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी न हो। नौकरी हो या व्यापार, हर कोई चाहता है कि उसे अपनी मेहनत का पूरा फल मिले
Fengshui Tips : हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसके पास खूब सारा पैसा हो और उसके जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी न हो। नौकरी हो या व्यापार, हर कोई चाहता है कि उसे अपनी मेहनत का पूरा फल मिले और घर में खुशहाली बनी रहे। कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद मनचाहा फल नहीं मिल पाता। ऐसे में फेंगशुई के कुछ उपाय आपके बहुत काम आ सकते हैं।
फेंगशुई शास्त्र एक पुरानी चीनी पद्धति है। इस शास्त्र से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाया जा सकता है। यह घर और कार्यस्थल की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है। फेंगशुई को सही तरीके से अपनाकर न सिर्फ आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है, बल्कि जीवन में सुख-शांति भी लाई जा सकती है। आइए जानते हैं फेंगशुई के 5 आसान और कारगर उपाय, जिनकी मदद से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।
चीनी सिक्के लटकाएं
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल धागे में बांधकर मुख्य दरवाजे पर लटकाना शुभ माना गया है। यह उपाय धन को आकर्षित करने में मदद करता है। घर के दरवाजे पर इस प्रतीक को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।
घर में मनी प्लांट लगाएं
मनी प्लांट को धन वृद्धि करने वाला पौधा माना जाता है। इसे घर के पूर्वी या उत्तर-पूर्वी कोने में लगाना बहुत अच्छा होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। ध्यान रखें कि मनी प्लांट हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ दिखना चाहिए, सूखे या मुरझाए हुए पत्ते धन के प्रवाह को रोक सकते हैं।
चाइनीज ड्रैगन रखें
फेंगशुई में ड्रैगन को शक्ति, सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के ड्राइंग रूम में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके रखें। ड्रैगन घर के माहौल को सकारात्मक बनाता है और बुरी नजर से भी बचाता है। ध्यान रखें कि ड्रैगन का आकार डरावना न हो, बल्कि सौम्य और शुभ दिखना चाहिए।
फेंगशुई कछुए का इस्तेमाल करें
कछुआ दीर्घायु, स्थिरता और धन का प्रतीक है। फेंगशुई में घर या ऑफिस में कछुआ रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे उत्तर दिशा में और पानी से भरे कटोरे में रखना बेहतर माना जाता है। कछुआ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और धन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।