Vastu Tips For Bathroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीज घर के लोगों पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह से असर डालती है।
Vastu Tips For Bathroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीज घर के लोगों पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह से असर डालती है। इसके साथ ही घर का हर कोना और हर कमरा व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र में घर में दो जगह ऐसी मानी गई हैं जिनके वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना गया है। इन दो जगहों में घर का किचन और बाथरूम शामिल है।
ऐसे में आपको बता दें कि बाथरूम में कुछ चीजें रखना वास्तु दोष को न्योता देने के बराबर माना जाता है। इसलिए बाथरूम में कुछ चीजें रखने से पहले बहुत सोच-विचार कर लेना चाहिए। वरना इनकी मौजूदगी आपको गरीब भी बना सकती है। तो आइए वास्तु शास्त्र से जानते हैं कि बाथरूम में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।
टूटा हुआ आईना
अगर आपके बाथरूम में टूटा हुआ आईना है तो सावधान हो जाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटा हुआ आईना नकारात्मक ऊर्जा का बड़ा स्त्रोत होता है। इससे घर में दरिद्रता, अशांति और पैसों की कमी बढ़ती है। ज्योतिष शास्त्र भी यही कहता है कि टूटा हुआ आईना ग्रहों की अशुभता को न्योता देता है। इसलिए अगर शीशा टूटा हुआ है तो उसे तुरंत बदल कर नया लगा लें।
टूटी चप्पल
कई लोग बाथरूम में अपनी पुरानी और टूटी चप्पलों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। बाथरूम में रखी टूटी चप्पलें भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। इसके अलावा टूटी चप्पलें आर्थिक परेशानी, विवाद और अशांति का कारण बनती हैं। साथ ही इनसे ग्रह दोष भी बढ़ते हैं। इसलिए बिना देर किए टूटी चप्पलों को हटा दें और नई चप्पलों का इस्तेमाल करें।