Akshaya Tritiya Vastu Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। बता दें कि यह प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
Akshaya Tritiya Vastu Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। बता दें कि यह प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कोई भी मांगलिक कार्य करना बहुत ही शुभ माना गया है, क्योंकि अक्षय तृतीया का पर्व अबूझ मुहूर्त माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ ऐसे वास्तु उपाय होते हैं, जिन्हें करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि भी आती है।
अक्षय तृतीया के दिन करें वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन घर या दुकान में धन रखने से लिए उत्तर और पूर्व दिशा का चुनाव करें। क्योंकि वास्तु शास्त्र में इस दिशा को धन की दिशा माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में धन रखने से आर्थिक तरक्की में कोई भी बाधा नहीं आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन घर या फिर कार्यक्षेत्र में अच्छे से मकड़ी के जाले देख लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के जाले धन को आने का रास्ता रोक देता है। इसलिए अक्षय तृतीया से पहले इसे अच्छे से साफ कर लें।