Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: चतुर्थी तिथि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। अगर आप हर महीने की चतुर्थी तिथि पर गणेश जी की विशेष पूजा करते हैं और व्रत रखने का संकल्प लेते हैं
Ekdant Sankashti Chaturthi 2025: चतुर्थी तिथि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। अगर आप हर महीने की चतुर्थी तिथि पर गणेश जी की विशेष पूजा करते हैं और व्रत रखने का संकल्प लेते हैं तो भगवान गणेश जीवन की सभी बाधाओं को दूर करते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
चतुर्थी तिथि हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में आती है। इसी तरह अगर वैदिक कैलेंडर को देखें तो ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। आइए जानते हैं इस बार एकदंत संकष्टी चतुर्थी की तिथि क्या है और शुभ मुहूर्त कब है।
एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2025 तिथि
वैदिक कैलेंडर को देखें तो ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि 16 मई को सुबह 04:02 बजे शुरू होकर अगले दिन यानी 17 मई को सुबह 05:13 बजे समाप्त होगी। एकदंत संकष्टी चतुर्थी इस साल उदया तिथि पर 16 मई को मनाई जाएगी।
एकदंत संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
चतुर्थी तिथि पर उठकर स्नान आदि करें और मन ही मन देवी-देवताओं का ध्यान करें।
अब घर के मंदिर की सफाई करें।
चौकी पर साफ कपड़ा बिछाएं और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
गणपति बप्पा को पीला चंदन लगाकर पूजा शुरू करें। फूल चढ़ाएं।
भोग में उनके पसंदीदा मोदक और लड्डू चढ़ाएं।
भगवान गणेश की पूजा करते समय देसी घी का दीपक जलाने चाहिए। इसके साथ ही भगवान की आरती करें।
गणेश जी के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें।
गणेश जी के सामने गणेश चालीसा का पाठ करें।
अंत में सभी भक्तों में प्रसाद बांटें।