विज्ञापन
Home  dharm  char dham yatra 2025 how many days does it take to do char dham yatra know complete information related to it

Char Dham yatra 2025 : चारधाम यात्रा करने में कितने दिन का लगता है समय, जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Char Dham yatra 2025 : चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। हर दिन लाखों श्रद्धालु चार धाम पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि मोक्ष प्राप्ति के लिए लोग यह यात्रा करते हैं। यह सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है।

Char Dham yatra 2025
Char Dham yatra 2025 : चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। हर दिन लाखों श्रद्धालु चार धाम पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि मोक्ष प्राप्ति के लिए लोग यह यात्रा करते हैं। यह सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। इस यात्रा में शामिल चार मंदिर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ हैं। इसे छोटी चार धाम यात्रा भी कहा जाता है। इस चार धाम यात्रा में शामिल पवित्र स्थान अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं, जैसे केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित है, बद्रीनाथ भगवान विष्णु को समर्पित है, गंगोत्री माता गंगा को समर्पित है और यमुनोत्री मां यमुना को समर्पित है। ऐसे में अगर आप इस साल इन धामों के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको इससे जुड़ी अहम बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए।

चार धाम यात्रा पूरी करने में कितने दिन लगेंगे

आमतौर पर यह यात्रा 12 दिनों में पूरी होती है। लेकिन अगर आप चारधाम यात्रा के लिए सड़क मार्ग के बजाय हवाई मार्ग लेते हैं तो अवधि कम हो सकती है।

चार धाम यात्रा सड़क मार्ग

हरिद्वार-ऋषिकेश-बड़कोट-जानकी चट्टी-यमुनोत्री-उत्तरकाशी-हर्षिल-गंगोत्री-घनसाली-अगस्तमुनि-गुप्तकाशी-केदारनाथ-चमोली गोपेश्वर-गोविंद घाट-बद्रीनाथ-जोशीमठ-ऋषिकेश-हरिद्वार।

चार धाम यात्रा हवाई मार्ग

देहरादून (सहसधारा हेलीपैड)

यमुनोत्री (खरसाली हेलीपैड)

गंगोत्री (हर्षिल हेलीपैड)

इसके बाद गुप्तकाशी हेलीपैड

केदारनाथ हेलीपैड

गुप्तकाशी

बद्रीनाथ

हेलीकॉप्टर की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन की जा सकती है।

चार धाम यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

चारधाम यात्रा के लिए बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

यात्रा पर अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अवश्य रखें।

यात्रा के दौरान अपने साथ गर्म जैकेट, दस्ताने, स्वेटर, ऊनी मोजे आदि अवश्य रखें।

यात्रा करते समय अच्छे स्पोर्ट्स शूज पहनें।

कब तय होती है तिथि -

गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर की यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू होती है। केदारनाथ यात्रा की तिथि शिवरात्रि और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी पर तय होती है। चारधाम यात्रा हर साल अप्रैल-मई में शुरू होकर अक्टूबर-नवंबर में बंद होती है।

यह भी पढ़ें- Badrinath Dham 2025: आज से खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, यहां चतुर्भुज रूप में दर्शन देते हैं भगवान

यह भी पढ़ें- Gangotri Dham Full Information: गंगोत्री धाम पहुंचने का ये हैं सबसे आसान रास्ता, बस इन बातों का रखें ध्यान

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel